राजस्थान में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्रों से 45 कर्मियों ने हासिल की सरकारी नौकरी - 45 employees secured government jobs in rajasthan using fake disability certificates
राजस्थान में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्रों से 45 कर्मियों ने हासिल की सरकारी नौकरी राजस्थान में पिछले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्रों से 45 कर्मियों ने हासिल की सरकारी नौकरी
राजस्थान में पिछले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले 25 कर्मचारियों को निलंबित करने ...और पढ़ें
HighLights
- राजस्थान का मामला, 25 कर्मियों को निलंबित करने के साथ किया गया है गिरफ्तार
- 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज, जांच के दायरे में हैं करीब 500 कर्मचारी
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में पिछले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले 25 कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ ही गिरफ्तार किया गया है।
साथ ही फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी हासिल करने वाले 20 अन्य सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
ऐसे में अब तक 45 फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से सरकारी कार्मिक बनने वालों की जांच पूरी हुई है। करीब 500 सरकारी कार्मिक जांच के दायरे में हैं।
इस मामले में ग्रामीण विकास विभाग में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत शेरसिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
जयपुर सवाई मानसिंह अस्पताल में स्थित पुलिस थाने में थाना अधिकारी सूरजमल ने बताया कि सूचना के आधार पर विकास अधिकारी शेरसिंह की जांच की गई तो उसका प्रमाण पत्र फर्जी निकला।
फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र देने और दलाली करने वालों के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में सरकारी अस्पतालों में कार्यरत आधा दर्जन चिकित्सकों के खिलाफ पुलिस में अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
चिकित्सकों ने पैसे लेकर किसी को श्रवण बाधित प्रमाण पत्र दिया तो किसी को दृष्टिबाधित प्रमाण पत्र दिए थे। एसओजी पिछले तीन माह से इस मामले की जांच कर रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर VIDEO: सरकारी सड़क की रातोंरात खुदाई, खोह नागोरियान पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, देखिए ये खास रिपोर्ट

राजस्थान: प्रसूता की मौत के बाद जनाना अस्पताल में तीन घंटे हंगामा, शव ले जाने पर पुलिस-परिजनों में हुई नोकझोंक

जोधपुर में बच्चे की मौत,मॉर्च्युरी के बाहर परिजनों का धरना: गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप; डॉक्टर बोला- ऑक्सीजन लेवल कम था - Jodhpur News


