निकाय चुनाव: जयपुर में पहले दिन 48 नामांकन, चाकसू में सबसे ज्यादा पर्चे; निगम में 13 दाखिल
निकाय चुनाव: जयपुर में पहले दिन 48 नामांकन, चाकसू में सबसे ज्यादा पर्चे; निगम में 13 दाखिल राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में पहले दिन 39 प्रत्याशियों ने 48 नामांकन दाखिल किए। जयपुर निगम में…

सौजन्य से:- Amar Ujala
निकाय चुनाव: जयपुर में पहले दिन 48 नामांकन, चाकसू में सबसे ज्यादा पर्चे; निगम में 13 दाखिल
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में पहले दिन 39 प्रत्याशियों ने 48 नामांकन दाखिल किए। जयपुर निगम में 13 और चाकसू में 10 पर्चे भरे गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में चुनावी प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 48 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जबकि 39 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया।
जिले के नगरीय निकायों में कुल 690 वार्डों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संचालित की जा रही है। पहले दिन सबसे अधिक नामांकन जयपुर नगर निगम में 13 नामांकन पत्र एवं 11 अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किए गए। इसके अलावा चौमू में 7, शाहपुरा में 4, बगरू में 4, चाकसू में 10, जमवारामगढ़ में 2, मनोहरपुर में 5, फागी में 2 तथा कानोता में 1 नामांकन पत्र दाखिल हुआ।
19 नगरीय निकायों में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया
जयपुर जिले के जयपुर, चौमू , शाहपुरा, बगरू,बस्सी , चाकसू, दूदू, जमवारामगढ़, जोबनेर, कालाडेरा, कानोता, किशनगढ़-रेनवाल, खेजरोली मनोहरपुर,नारायना , फागी, फुलेरा, सांभर तथा वाटिका सहित संबंधित नगरीय निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन प्राप्त किए जा रहे हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने के आगामी दिनों में प्रक्रिया और तेज होगी। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी तथा इसके बाद अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहने वाले अभ्यर्थियों की स्थिति स्पष्ट होगी।
यह भी पढें- राजस्थान: फर्जी बीपीएड डिग्री मामले में बड़ा खुलासा, 66 अभ्यर्थियों के बाद अब दूसरे कोर्स भी SOG के रडार पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


