राजस्थान से मानसून की विदाई अंतिम दौर में: अगले 48 घंटे में लौटेगा मानसून, छह अक्टूबर के बाद फिर बारिश के आसार
राजस्थान से मानसून की विदाई अंतिम दौर में: अगले 48 घंटे में लौटेगा मानसून, छह अक्टूबर के बाद फिर बारिश के आसार राजस्थान से मानसून की विदाई अंतिम दौर में है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि छह अक्टूबर के…

सौजन्य से:- amarujala.com
राजस्थान से मानसून की विदाई अंतिम दौर में: अगले 48 घंटे में लौटेगा मानसून, छह अक्टूबर के बाद फिर बारिश के आसार
राजस्थान से मानसून की विदाई अंतिम दौर में है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि छह अक्टूबर के बाद उत्तरी और पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
विस्तार
राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई अब अंतिम दौर में है। प्रदेश के बचे हिस्सों से भी अगले 48 घंटे में मानसून लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके बाद राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
आज दो अक्टूबर को राजस्थान में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए बारिश या खराब मौसम की चेतावनी जारी नहीं की है। अगले कुछ दिनों में भी तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुष्क रहेगा मौसम
मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर के शुरुआती दिनों में बारिश की गतिविधियां काफी सीमित रहने की संभावना है। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक का असर कई इलाकों में महसूस हो सकता है।बीते 24 घंटे में भी राज्य का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राजसमंद के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आमेट में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पिलानी में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
6 अक्टूबर के बाद फिर बारिश का दौर?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 अक्टूबर के बाद उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। 7 और 8 अक्टूबर को उत्तरी तथा पूर्वी जिलों में बिखरी बारिश की संभावना जताई गई है।इसके बाद 9 से 11 अक्टूबर के बीच आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, मौजूदा IMD चेतावनी में 8 अक्टूबर तक राजस्थान के दोनों मौसम उपखंडों के लिए कोई चेतावनी नहीं है।
इस बार सामान्य से कम बारिश
राजस्थान में इस मानसून सीजन में सामान्य से करीब 18 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। 1 जून से 30 सितंबर के बीच प्रदेश में लगभग 358 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 435.6 मिमी मानी जाती है।
यह भी पढें- एसीबी का शिकंजा: वन पट्टे की फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगी रिश्वत, पांच हजार लेते वनरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंडक
मानसून की विदाई के साथ तापमान में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिलानी और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। दूसरी ओर उदयपुर, सिरोही और माउंट आबू जैसे इलाकों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।
जयपुर में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। यानी आने वाले दिनों में राजस्थान में दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक का असर देखने को मिल सकता है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


