अजमेर में मानसून फिर एक्टिव, 48 घंटे का अलर्ट जारी: इस सीजन में सामान्य से 32.5% ज्यादा बारिश हुई, कल भारी बरसात की संभावना - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Monsoon Alert | Heavy Rain Forecast 48 Hours Weather Update अजमेर में मानसून फिर एक्टिव, 48 घंटे का अलर्ट जारी:इस सीजन में सामान्य से 32.5% ज्यादा बारिश हुई, कल भारी बरसात…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Monsoon Alert | Heavy Rain Forecast 48 Hours Weather Update
अजमेर में मानसून फिर एक्टिव, 48 घंटे का अलर्ट जारी:इस सीजन में सामान्य से 32.5% ज्यादा बारिश हुई, कल भारी बरसात की संभावना
- कॉपी लिंक
अजमेर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह से मौसम में ठंडक बनी हुई है। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। वहीं बीच-बीच में धूप भी निकल रही है।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। बुधवार सुबह 8:30 बजे तक अजमेर में 14.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मानसून सीजन में अब तक कुल 386.6 मिमी बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर इस अवधि तक 291.8 मिमी बारिश होनी थी। यानी अजमेर में अब तक सामान्य से 94.8 मिमी ज्यादा, करीब 32.5 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।
बादल की मोटाई तय करती है बारिश की ताकत
बारिश कितनी तेज होगी, यह सिर्फ बादलों की मौजूदगी से तय नहीं होता, बल्कि बादलों में मौजूद नमी, जलकण और बर्फ के कणों की मात्रा भी इसकी तीव्रता तय करती है। वैज्ञानिक रूप से जब गर्म और नम हवा तेजी से ऊपर उठती है तो वह ठंडी होकर संघनित होती है और बादलों का विकास होता है।
यदि वातावरण में नमी ज्यादा हो और ऊपर उठने वाली हवा का प्रवाह मजबूत हो तो बादल तेजी से ऊंचाई पकड़ते हैं। ऐसे बादलों में जलकण आपस में टकराकर बड़े होते हैं और इसके बाद तेज बारिश के रूप में नीचे गिरते हैं। यही वजह है कि ज्यादा मोटे और विकसित बादलों से बारिश की तीव्रता भी अधिक हो सकती है।
अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त से अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 14 और 15 अगस्त को संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है। ऐसे में अगले 48 घंटे अजमेर में मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में बारिश का दौर जारी, यलो अलर्ट जारी

हरियाली अमावस्या और पुष्य नक्षत्र का शुभ योग: जयपुर के गणेश मंदिरों में विशेष अभिषेक और मनमोहक शृंगार

मॉरीशस में श्रावण महोत्सव: जयपुर से पांच विद्वानों का दल आज होगा रवाना - Jaipur News


