होम›क्राइम›राजस्थान हाई कोर्ट भवन निर्माण में मामले में गड़बड़ी, 5 गिरफ्तार
क्राइम

राजस्थान हाई कोर्ट भवन निर्माण में मामले में गड़बड़ी, 5 गिरफ्तार

राजस्थान हाई कोर्ट भवन निर्माण में मामले में गड़बड़ी, 5 गिरफ्तार राजस्थान हाईकोर्ट के झालामंड स्थित भवन निर्माण में कथित गड़बड़ियों और तकनीकी खामियों के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें RSRDC क…

ABP News के अनुसार8 सितंबर 2026 को 07:33 am बजे
राजस्थान हाई कोर्ट भवन निर्माण में मामले में गड़बड़ी, 5 गिरफ्तार

सौजन्य से:- ABP News

राजस्थान हाई कोर्ट भवन निर्माण में मामले में गड़बड़ी, 5 गिरफ्तार

राजस्थान हाईकोर्ट के झालामंड स्थित भवन निर्माण में कथित गड़बड़ियों और तकनीकी खामियों के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें RSRDC के 3 अधिकारी भी शामिल हैं.

राजस्थान हाईकोर्ट के झालामंड स्थित भवन निर्माण में कथित गड़बड़ियों और तकनीकी खामियों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. विशेष जांच दल (SIT) ने निर्माण कार्य से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने चार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं.

पुलिस के अनुसार, हाईकोर्ट भवन निर्माण में सामने आई कथित खामियों को लेकर वर्ष 2024 में मामला दर्ज किया गया था. मामले की जांच के दौरान निर्माण कार्य से जुड़े राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड (RSRDC) के तीन अधिकारियों और इलेक्ट्रिकल ठेकेदार फर्म से जुड़े दो लोगों की भूमिका सामने आई. इसके बाद पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार किया.

राजस्थान निकाय चुनाव: 'हार के चलते BJP कर रही राजनीतिक गुंडागर्दी', टीकाराम जूली का आरोप

पांच आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में जयपुर निवासी जेके इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर के प्रोपराइटर रामेश्वर दयाल खंडेलवाल (59) पुत्र स्व. मोहनलाल खंडेलवाल और इसी फर्म के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गोपाललाल खंडेलवाल (54) पुत्र स्व. मोहनलाल खंडेलवाल शामिल हैं.

इसके अलावा जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड (CHB) क्षेत्र के पास स्थित शोभावतो की ढाणी के निवासी जितेंद्र शर्मा (55) पुत्र राजा बाबू शर्मा, नवीनचंद्र के राय (67) पुत्र किशोरीलाल, निवासी सीएचबी जोधपुर और राजेश पुरोहित को भी गिरफ्तार किया गया है.

एसीपी हिमांशु जांगिड़ के अनुसार, रामेश्वर दयाल खंडेलवाल और गोपाल खंडेलवाल हाईकोर्ट भवन निर्माण के दौरान इलेक्ट्रिकल ठेकेदार के तौर पर काम से जुड़े थे, जबकि जितेंद्र शर्मा, नवीनचंद्र.के.राय और राजेश पुरोहित उस समय RSRDC के अधिकारी थे और निर्माण कार्य की जिम्मेदारी से जुड़े हुए थे.

50 नए कमरे बनाने का प्रस्ताव

हाईकोर्ट भवन के निर्माण में सामने आई खामियों के बाद अब भवन में 50 नए कमरे बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है. प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद नए कमरों का निर्माण शुरू करवाया जाएगा.

SIT मामले में निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी खामियों और उस समय निर्माण से जुड़े अधिकारियों व ठेकेदारों की भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है.

जयपुर में जमकर बरस रहे बादल, लगातार बारिश से घरों-दुकानों में घुसा पानी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें