होमशिक्षा-करियरराजस्थान में आज 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जयपुर-अजमेर में 2 इंच तक बरसात
शिक्षा-करियर

राजस्थान में आज 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जयपुर-अजमेर में 2 इंच तक बरसात

राजस्थान में आज 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जयपुर-अजमेर में 2 इंच तक बरसात बीते 24 घंटे के दौरान जयपुर, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं, बूंदी, कोटा और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर ए…

Hindustan के अनुसार31 जुलाई 2026 को 04:38 am बजे
राजस्थान में आज 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जयपुर-अजमेर में 2 इंच तक बरसात

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान में आज 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जयपुर-अजमेर में 2 इंच तक बरसात

बीते 24 घंटे के दौरान जयपुर, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं, बूंदी, कोटा और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर एक से दो इंच तक पानी बरसा, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

राजस्थान में अगस्त की शुरुआत मानसून की तेज बारिश के साथ होने जा रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बाकी जिलों के लिए यलो अलर्ट लागू किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। इससे जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों में पानी बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है।

जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में 2 इंच तक बरसात

बीते 24 घंटे के दौरान जयपुर, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं, बूंदी, कोटा और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर एक से दो इंच तक पानी बरसा, जिससे मौसम सुहावना हो गया। कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश के चलते मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

5-6 अगस्त तक सक्रिय रहेगा बारिश का दौर

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, मानसून ट्रफ फिलहाल जैसलमेर, कोटा और रायसेन होते हुए छत्तीसगढ़ के ऊपर बने डीप-डिप्रेशन सिस्टम से होकर गुजर रही है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसी के प्रभाव से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में 5 से 6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम और कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिमी राजस्थान में बारिश कम, गर्मी का असर बरकरार

एक ओर पूर्वी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में वेस्टर्न विंड्स के कारण गर्मी का असर बना हुआ है। जैसलमेर और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। गुरुवार को जैसलमेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर में 40.1, बीकानेर में 39.6, फलोदी में 38.8 और चूरू में 38.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

अजमेर में सबसे ज्यादा 45 मिमी बारिश

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो अजमेर जिले के सरवाड़ में सबसे ज्यादा 45 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सीकर के नीमकाथाना में 34 मिमी, रींगस में 29 मिमी और खंडेला में 27 मिमी बारिश हुई। प्रतापगढ़ के सुहागपुरा में 23 मिमी, पीपलखूंट में 18 मिमी, झुंझुनूं के खेतड़ी में 18 मिमी तथा कोटा के सांगोद में 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इन इलाकों में खेतों और जलाशयों में पानी की अच्छी आवक हुई है।

जयपुर के ग्रामीण इलाकों में जमकर बरसे बादल

राजधानी जयपुर में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। शहर में हल्की बारिश हुई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर अच्छी बरसात दर्ज की गई। जालसू में 43 मिमी, कालवाड़ में 34 मिमी, चौमूं में 25 मिमी, फागी में 21 मिमी, शाहपुरा और दूदू में 20-20 मिमी तथा जोबनेर में 14 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज

अलवर में बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को तेज धूप से राहत मिली और अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। सीकर में सुबह बादल छाए रहे, जबकि दोपहर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ी, हालांकि अगस्त के पहले सप्ताह में सामान्य से अच्छी बारिश की उम्मीद है। कोटा में सावन के पहले दिन दोपहर में रिमझिम बारिश हुई, लेकिन बाद में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। उदयपुर शहर में शाम के समय हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं जोधपुर में बारिश नहीं होने से उमस बनी रही, हालांकि अगले छह दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर में सुबह बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ी, लेकिन अगले 24 से 48 घंटे में मध्यम से तेज बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने भारी बारिश वाले जिलों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। यदि मौजूदा मौसम प्रणाली सक्रिय बनी रहती है तो अगस्त के पहले सप्ताह में राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे मानसून और मजबूत होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)

सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें