होमशिक्षा-करियरजयपुर- छात्रसंघ-चुनाव को लेकर 26-घंटे से टंकी पर छात्र नेता: बोले- जल्द फैसला नहीं हुआ तो टोंक रोड जाम करेंगे, पीने का पानी भी खत्म - Jaipur News
शिक्षा-करियर

जयपुर- छात्रसंघ-चुनाव को लेकर 26-घंटे से टंकी पर छात्र नेता: बोले- जल्द फैसला नहीं हुआ तो टोंक रोड जाम करेंगे, पीने का पानी भी खत्म - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Student Union Election Protest | Students Protest At Tank जयपुर- छात्रसंघ-चुनाव को लेकर 26-घंटे से टंकी पर छात्र नेता:बोले- जल्द फैसला नहीं हुआ तो टोंक रोड जाम करेंगे, प…

bhaskar.com के अनुसार31 जुलाई 2026 को 05:37 am बजे
जयपुर- छात्रसंघ-चुनाव को लेकर 26-घंटे से टंकी पर छात्र नेता:  बोले- जल्द फैसला नहीं हुआ तो टोंक रोड जाम करेंगे, पीने का पानी भी खत्म - Jaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Student Union Election Protest | Students Protest At Tank

जयपुर- छात्रसंघ-चुनाव को लेकर 26-घंटे से टंकी पर छात्र नेता:बोले- जल्द फैसला नहीं हुआ तो टोंक रोड जाम करेंगे, पीने का पानी भी खत्म

- कॉपी लिंक

जयपुर में 2 छात्र नेता और एक छात्रा 26 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। इनमें राजस्थान यूनिवर्सिटी के NSUI प्रभारी विजयपाल कुड़ी, उपाध्यक्ष कोशेन खान और मेंबर वियोना जाट शामिल हैं।

तीनों जंतर-मंतर (दिल्ली) पर हुए युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और राजस्थान के विश्वविद्यालयों (यूनिवर्सिटी) में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग कर रहे हैं।

टोंक फाटक पुलिया (गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास) के पास टंकी पर चढ़े छात्र नेताओं का कहना है कि अब तक शासन-प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर के युवाओं के साथ मिलकर टोंक रोड जाम किया जाएगा।

उनका आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि राजस्थान के लाखों स्टूडेंट्स के अधिकारों और छात्र प्रतिनिधित्व की बहाली के लिए है। लगातार बढ़ती मुश्किलों के बावजूद उन्होंने आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है।

24 घंटे से भूखे हैं, पीने का पानी भी खत्म

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र विजयपाल ने कहा कि 24 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है। सरकार और प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। हम पिछले एक दिन से बिना भोजन के टंकी पर बैठे हैं। अब हमारे पास पीने का पानी भी खत्म हो चुका है। वॉशरूम तक नहीं गए हैं।

उन्होंने कहा- हम अपने लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोई सकारात्मक घोषणा नहीं हुई तो युवा शक्ति सड़क पर उतरकर टोंक रोड जाम करेगी। आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा।

महिला डिप्टी सीएम वाले प्रदेश में छात्रा की भी नहीं ली सुध

वियोना जाट ने सरकार और विपक्ष दोनों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- 24 घंटे से अधिक समय से वह बिना भोजन और बिना किसी मूलभूत सुविधा के टंकी पर बैठी है। लेकिन न तो सरकार की ओर से कोई सार्थक बातचीत हुई और न ही विपक्ष का कोई नेता मौके पर पहुंचा।

उन्होंने कहा- एक ओर भाजपा महिला सम्मान और नारी वंदन की बात करती है। प्रदेश में महिला उपमुख्यमंत्री भी हैं। इसके बाद भी एक छात्रा की परेशानी को लेकर किसी ने चिंता तक नहीं जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि उनकी जगह किसी नेता की बेटी या बहन होती, तब भी क्या यही चुप्पी रहती?

जो छात्रसंघ चुनाव से आगे बढ़े, वे भी खामोश क्यों

वियोना जाट ने कहा कि राजस्थान विधानसभा और संसद में कई जनप्रतिनिधि ऐसे हैं, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्रसंघ चुनाव से की थी। ऐसे नेताओं की भी इस मुद्दे पर चुप्पी समझ से परे है।

छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक नेतृत्व तैयार करने का माध्यम रहे हैं। ऐसे में जो नेता छात्र राजनीति से आगे बढ़े हैं, उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे छात्रों की जायज मांग का समर्थन करें और उनसे संवाद करें।

प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

छात्र नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को जयपुर तक सीमित नहीं रखा जाएगा। छात्र संगठनों और युवाओं को साथ लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा- छात्रसंघ चुनाव केवल चुनाव कराने का मुद्दा नहीं, बल्कि स्टूडेंट्स की लोकतांत्रिक भागीदारी और उनके अधिकारों से जुड़ा विषय है।

नारेबाजी करते हुए टंकी पर चढ़े

दरअसल, गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे टोंक फाटक पुलिया (गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास) के नजदीक बनी रेलवे की पानी की टंकी के पास राजस्थान यूनिवर्सिटी के NSUI प्रभारी विजयपाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशेन खान पहुंचे थे। एक-एक कर तीनों टंकी पर चढ़ गए। तीनों छात्र नेताओं ने हाथ में पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

टंकी पर चढ़े छात्र नेताओं के बारे में जानिए...

टंकी पर चढ़े विजयपाल कुड़ी नीम का थाना सीकर का रहने वाला है। NSUI यूनिट में प्रभारी है।

कोशेन खान जयपुर का रहने वाला है। NSUI उपाध्यक्ष है।

वियोना जाट सुमेरपुर पाली की रहने वाली है। NSUI मेंबर है।

---

ये खबर भी पढ़िए-

- आज 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: जयपुर, अजमेर में 2 इंच तक पानी बरसा; तेज बरसात से होगी अगस्त की शुरुआत

- बात खरी हैमालवीयजी का 'परिवर्तन' और 'चौथी बार गहलोत साब': VIP कल्चर में 'आम' को लगा धक्का; सरकारी स्कूल में चाय की 'ट्रेनिंग'

- पंचायत-निकाय चुनाव: फर्जी वोटिंग पर पहली बार बीएनएस की नई धाराओं में केस, 1 साल की सजा हो सकती है

- AI कराएगा REET, RAS और UPSC की तैयारी: टेस्ट से बताएगा स्टूडेंट कौनसे सब्जेक्ट में है कमजोर; 25 साल पुराने पेपर भी मिलेंगे

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें