उदयपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती और मासूम बेटे की मौत, बड़ा बेटा गंभीर
उदयपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती और मासूम बेटे की मौत, बड़ा बेटा गंभीर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार सड़क पर दूर जा गिरे. Published : July 31,…

सौजन्य से:- ETV Bharat
उदयपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती और मासूम बेटे की मौत, बड़ा बेटा गंभीर
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार सड़क पर दूर जा गिरे.
Published : July 31, 2026 at 10:18 AM IST
उदयपुर: जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती और उनके मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार का बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है. हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए.
गोगुंदा थाना एएसआई योगेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा बेकरिया थाना क्षेत्र के आकियावड़ के समीप हुआ. राजसमंद जिले के जल चक्की क्षेत्र निवासी नवनीत मीणा (36), उनकी पत्नी संगीता(33), 8 वर्षीय पुत्र तुषार और 14 वर्षीय पुत्र निखिल स्कूटी से पिंडवाड़ा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार सड़क पर दूर जा गिरे. हादसे की सूचना मिलते ही बेकरिया थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. आठ वर्षीय तुषार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल नवनीत मीणा, संगीता और निखिल को पहले गोगुंदा अस्पताल ले जाया गया.
पढ़ें: बेकाबू कार ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत
प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान नवनीत और संगीता ने भी दम तोड़ दिया. वर्तमान में 14 वर्षीय निखिल का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मृतक दंपती के शव एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जबकि तुषार का शव गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और स्कूटी को जब्त कर लिया है. हादसे के बाद कार चालक सहित अन्य सवार मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan News: 27 घंटे से टंकी पर डटे छात्र, सरकार को दिया अल्टीमेटम- मांग नहीं मानी तो करेंगे आमरण अनशन

सुप्रीम कोर्ट ने केस चलाने की मंज़ूरी देने में राजनीतिक दबाव की आलोचना की, राजस्थान सरकार को फटकार लगाई

राजस्थान: भीलवाड़ा के सरकारी अस्पताल में दो और नवजात माताओं की मौत; टोल बढ़ाकर 7 करना


