होमक्राइमजयपुर में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला आरोपी गिरफ्तार: 5 हजार का इनाम था घोषित; कॉन्स्टेबल भाई से दिलवाई थी 2019 भर्ती की एग्जाम - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला आरोपी गिरफ्तार: 5 हजार का इनाम था घोषित; कॉन्स्टेबल भाई से दिलवाई थी 2019 भर्ती की एग्जाम - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Constable Exam Fraud | Dummy Candidate Arrested In Police Job Case जयपुर में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला आरोपी गिरफ्तार:5 हजार का इनाम था घोषित; कॉन्स्टेबल भाई से दिलवाई थी…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 अगस्त 2026 को 02:54 pm बजे
जयपुर में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला आरोपी गिरफ्तार:  5 हजार का इनाम था घोषित; कॉन्स्टेबल भाई से दिलवाई थी 2019 भर्ती की एग्जाम - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Constable Exam Fraud | Dummy Candidate Arrested In Police Job Case

जयपुर में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला आरोपी गिरफ्तार:5 हजार का इनाम था घोषित; कॉन्स्टेबल भाई से दिलवाई थी 2019 भर्ती की एग्जाम

- कॉपी लिंक

जयपुर में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2019 में डमी कैंडिडेट बैठाने वाले इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कॉन्स्टेबल भाई को खुद की जगह एग्जाम दिलवाकर आरोपी जॉब पाना चाहता था। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सोडाला थाना पुलिस पहले ही डमी कैंडिडेट बैठने वाले उसके भाई को गिरफ्तार कर जेसी भेज चुकी थी।

डीसीपी (साउथ) राजश्री राज वर्मा ने बताया- जालसाजी में आरोपी सोनू यादव (33) निवासी नीमराणा कोटपूतली-बहरोड को शनिवार रात अरेस्ट किया गया है। मामले में 28 जुलाई को डमी कैंडिडेट बैठने वाले उसके सगे भाई मनोज यादव (31) को अरेस्ट कर जेसी भेजा था। फरार आरोपी सोनू यादव की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था।

कॉन्स्टेबल भाई से दिलाया था एग्जाम

SHO (सोडाला) मनोज कुमार बेरवाल ने बताया- पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2019 की लिखित परीक्षा 7 नवंबर 2020 को हुई थी। सोडाला स्थित एग्जाम सेंटर पर कैंडिडेट सोनू यादव ने अपनी जगह अपने छोटे भाई मनोज कुमार यादव से एग्जाम दिलाया। जांच के दौरान सामने आया कि सोनू की जगह पेपर देने वाला मनोज भिवाड़ी पुलिस में कॉन्स्टेबल पद पर लगा हुआ था। जो अभी ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नौकरी कर रहा है।

सोडाला थाना पुलिस की ओर से डमी कैंडिडेट बैठाने का पता चलने पर मामला दर्ज किया गया था।

- तानों से परेशान होकर करवाया पिता के हत्यारे का मर्डर: दोस्तों को बदला लेने की कसम दिलाई; गूगल पर सर्च किए मारने और बचने के तरीके

- जयपुर में सड़क किनारे मिला नवजात बच्चा: दुपट्टे में लपेटकर फेंका, 3 दिन पहले हुआ था जन्म

- जिस दिन शादी का एग्रीमेंट हुआ उसी दिन भागी दुल्हन: 1.50 लाख में हुआ था सौदा, कार में बैठकर फारार

- जयपुर में दिहाड़ी मजदूर बनकर रहते थे हथियार तस्कर: MP से लेकर आते थे सप्लाई, 2 तस्करों को घेराबंदी कर पकड़ा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें