कोटा में नवनेरा बांध के 5 गेट खोले: जिले में सामान्य से 22% कम बारिश, जानें चंबल के बांधों की स्थिति - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Rainfall Deficit: Chambal Dam Status & Monsoon Withdrawal News कोटा में नवनेरा बांध के 5 गेट खोले:जिले में सामान्य से 22% कम बारिश, जानें चंबल के बांधों की स्थिति - कॉपी लिं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Rainfall Deficit: Chambal Dam Status & Monsoon Withdrawal News
कोटा में नवनेरा बांध के 5 गेट खोले:जिले में सामान्य से 22% कम बारिश, जानें चंबल के बांधों की स्थिति
- कॉपी लिंक
कोटा में मानसूनी गतिविधियों का दौर थमने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी हैं। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंडक है। शहर में आज सुबह हल्की धूप खिली हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मानसून पूरी तरह विदा होने की संभावना जताई है।
इससे पहले गुरुवार अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम पारा एक डिग्री गिर कर 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर, ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) में तहत बने पहले बांध नवनेरा के तड़के 5 बजे 5 गेट खोलकर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा हैं।
जल संसाधन विभाग के JEN मनोज चौधरी ने बताया कि बांध की क्षमता 217 मीटर है। बांध में परवन नदी, कालीसिंघ, छापी डेम में लगातार पानी की आवक हो रही है। इस कारण नवनेरा बांध से आज डिस्चार्ज बढ़ाया हैं।
5 गेट एक-एक मीटर खोलकर 50 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही हैं। कुछ घंटे बाद पानी की निकासी बढ़ाकर 75 हजार क्यूसेक की जाएगी। वर्तमान में बांध में 217 मीटर पानी है। जल संसाधन विभाग ने बांध के भराव क्षेत्र व नदी के बहाव से दूरी बनाए रखने की अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 22% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में जून से सितंबर तक औसत 732.2 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 571.8 मिमी बारिश हुई है।
बांधों की स्थिति
गांधी सागर- मध्य प्रदेश के मंदसौर तहसील में बना गांधी सागर चंबल नदी का बड़ा बांध है। इस बांध की क्षमता 1312 फीट है। 2अक्टूबर सुबह 8 बजे तक गांधी सागर 1302.45 फीट भरा है।
राणा प्रताप सागर- चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 1157 फीट है। 2अक्टूबर सुबह 8 बजे तक राणा प्रताप सागर 1143.13 फीट भरा है।
जवाहर सागर बांध- बूंदी जिले के तालेड़ा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 980 फीट है। 2 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक जवाहर सागर 973.4 फीट भरा है।
कोटा बैराज- कोटा बैराज की क्षमता 854 फीट है। 2 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक कोटा बैराज 852.20 फीट भरा है।
- पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़ी: बोले-दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत मरना बेहतर; डोटासरा पर लगाए थे आरोप
- रात में सड़कों पर उतरे जयपुर महापौर सुनील कोठारी: खुद झाड़ू लगाकर किया सफाई व्यवस्था का रियलिटी चेक; सांसद मंजू शर्मा भी रहीं मौजूद
- दादा ने कहा-सभी नौकरी करेंगे तो खेती कौन करेगा?: नेचुरल फार्मिंग से 7 करोड़ का टर्नओवर, खेत से सीधे 200 घरों तक पहुंचा रहे प्रोडक्ट
- जयपुर में सरकारी अधिकारी पर हमला करने वाला गिरफ्तार: 6 नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों और सरियों से किया था अटैक, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


