जोधपुर वीएचपी की बैठक में घोषणा, राजस्थान में 5 लाख सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे, हर जिलों में होगा सम्मेलन | ?????? : ?????? ?? ???? ??? ???? ????: ???????? ??? 5 ??? ?????? ????? ???? ??????, ?? ???? ??? ???? ???????
जोधपुर वीएचपी की बैठक में घोषणा, राजस्थान में 5 लाख सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे, हर जिलों में होगा सम्मेलन जोधपुर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के केंद्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन की अध्यक्षता में…

सौजन्य से:- bhaskarhindi.com
जोधपुर वीएचपी की बैठक में घोषणा, राजस्थान में 5 लाख सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे, हर जिलों में होगा सम्मेलन
जोधपुर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के केंद्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन की अध्यक्षता में अर्धवार्षिक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि यह बैठक विशेष है। हिंदुत्व के बड़े पुरोधा, राम मंदिर आंदोलन से पहचान बनाने वाले अशोक सिंघल का यह जनशताब्दी वर्ष है, यह बैठक उन्हें समर्पित की गई है।
उन्होंने आगे कहा कि इस बैठक में निर्णय लिया गया कि हम जोधपुर में एक बड़ा नागरिक सम्मेलन आयोजित करेंगे और अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनका जोधपुर से लगाव रहा है। हम इस प्रांत के सभी क्षेत्रों और सभी हिंदुओं तक पहुंच सकें, इसके लिए पांच लाख से अधिक सक्रिय सदस्य बनाएंगे और प्रत्येक जिले में सम्मेलन करेंगे।
डॉ सुरेंद्र जैन ने बताया कि वे संतों के सम्मेलन भी आयोजित करेंगे। यह सम्मेलन दो से तीन जिलों को मिलाकर आयोजित करेंगे। संतों से निवेदन किया जाएगा कि वे गांवों को गोद लें। वे प्रयास करें कि जहां धर्मांतरण बंद हो, नशा बंद हो, छुआछूत बंद हो और गांव संस्कार युक्त हों। संतों के मार्गदर्शन से ही हमने यह काम हाथ में लिया है। हम उनके साथ से ही राजस्थान को छुआछूत, धर्मांतरण और नशे से मुक्त कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि दुर्गा वाहिनी की बच्चियों ने तय किया है कि वे हर जिले में शौर्य संचलन निकालेंगी और समाज की रक्षा के लिए नारियों के कर्तव्य का बोध कराएंगी। बजरंग दल ने भी युवा सम्मेलन कराने का फैसला लिया है।
उन्होंने कहा कि गौ-आधारित कृषि बढ़नी चाहिए। खाद की वजह से तमाम तरह की गंभीर बीमारियां हो रही हैं। जमीन बंजर हो रही है। हम गौ-वंश आधारित कृषि करने वाले किसानों को गौशालाओं में बुलाकर सम्मानित करेंगे। उनके अनुभव से अन्य किसानों को भी लाभान्वित करवाएंगे।
डॉ. सुरेंद्र जैन ने यह भी कहा कि राजस्थान की सीमाओं पर अतिक्रमण किया गया है। मस्जिद, मदरसे और मजारे अवैध रूप से बनाई गईं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर रही थीं। सरकार ने इन्हें हटाया है। कानून के अनुसार सीमा के 50 किमी के दायरे में इस तरह के स्ट्रक्चर नहीं होने चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि मैं मुस्लिम समाज से अपील करना चाहता हूं कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा का साथ दें और अवैध ढांचे हटा लें। वे भी उतने ही देशभक्त हैं, जितने हिंदू समाज के लोग हैं। अगर वे अवैध ढांचे हटाने से मना करते हैं, लड़ाई लड़ते हैं, तो उन पर संदेह होना स्वाभाविक है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए वक्फ बोर्ड के कानून को धोखा देने के लिए इन्होंने सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करके उनका पंजीकरण कराने की कोशिश की। इसके जरिए एक बड़ा घोटाला सामने आया है। हमारी टीम ने राजस्थान को इस भयंकर अपराध से मुक्त कराने का प्रयास किया है, वरना राजस्थान का कोई मंदिर, कोई घर, या सरकारी बिल्डिंग नहीं बचती।
डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा कि वक्फ बोर्ड के सीईओ अबू सोफिया 16 साल से गद्दी पर बैठे हैं। उन्हें ही इस षड्यंत्र का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। हमारी सरकार से अपील है कि इन्हें तुरंत हटाएं। जिन लोगों ने साथ दिया है, उन्हें भी हटाएं और ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दें, जो कानून का सम्मान करना जानते हों। इस घोटाले की जांच हो और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On : 2 Aug 2026 10:52 PM IST
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी किशन सहाय ने सोशल मीडिया के माध्यम से किराये के घर की तलाश की, ऑनलाइन चर्चा छिड़ गई - https:// Indianmasterminds.com

कौन हैं अनु बेनीवाल, जो करेंगी महिला DSP के 'वसूली' केस की जांच , राजस्थान की बहू को जानें क्या मिला जिम्मा

खुली ठगी की पोल: जिलाधिकारी और मनपा आयुक्त के नाम से साइबर ठगी की कोशिश, फर्जी मैसेज भेजकर मांगे रुपए - राजस्थान से जुड़े तार | Cyber ââfraud attempted using the District Magistrate and Municipal Commissioner's name, sending fake messages demanding money - links to Rajasthan


