खुली ठगी की पोल: जिलाधिकारी और मनपा आयुक्त के नाम से साइबर ठगी की कोशिश, फर्जी मैसेज भेजकर मांगे रुपए - राजस्थान से जुड़े तार | Cyber ââfraud attempted using the District Magistrate and Municipal Commissioner's name, sending fake messages demanding money - links to Rajasthan
- Home - / - राज्य - / - महाराष्ट्र - / - नागपुर - / - जिलाधिकारी और मनपा आयुक्त के नाम से... खुली ठगी की पोल: जिलाधिकारी और मनपा आयुक्त के नाम से साइबर ठगी की कोशिश, फर्जी मैसेज भेजकर मांगे रुपए - राजस्थान से जुड़े तार…

सौजन्य से:- bhaskarhindi.com
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जिलाधिकारी और मनपा आयुक्त के नाम से...
खुली ठगी की पोल: जिलाधिकारी और मनपा आयुक्त के नाम से साइबर ठगी की कोशिश, फर्जी मैसेज भेजकर मांगे रुपए - राजस्थान से जुड़े तार
Nagpur News. साइबर अपराधियों ने इस बार जिलाधिकारी और मनपा आयुक्त के नाम का दुरुपयोग कर सरकारी अधिकारियों से ठगी करने की कोशिश की। आरोपियों ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की फोटो और नाम का इस्तेमाल कर फर्जी मोबाइल नंबर से कई अधिकारियों को संदेश भेजे और रुपए की मांग की। मामले का खुलासा होने के बाद शनिवार को साइबर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
डीपी में अधिकारियों की फोटो लगाकर बनाया भरोसा
पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधी ने नागपुर के जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद और मनपा आयुक्त डॉ. विपिन की फोटो अपने मोबाइल नंबर की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) पर लगाई। इसके बाद उनके नाम से नागपुर शहर और जिले में कार्यरत कई शासकीय अधिकारियों को संदेश भेजे गए, ताकि उन्हें यह विश्वास हो जाए कि संदेश वास्तव में जिलाधिकारी या मनपा आयुक्त ने ही भेजा है।
यह भी पढ़े -हाईकोर्ट के वकील से दो लाख की रंगदारी मांगने का आरोप: कार्यालय में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी
कहीं फर्नीचर बेचने का बहाना, तो कहीं पैसों की मांग
फर्जी संदेशों में कुछ अधिकारियों को दूसरे शहर में तबादला होने के कारण पुराना फर्नीचर बेचने का झांसा दिया गया, जबकि कुछ अधिकारियों से अचानक आर्थिक जरूरत बताकर रुपए भेजने के लिए कहा गया।
यह भी पढ़े -हाईकोर्ट के वकील से दो लाख की रंगदारी मांगने का आरोप: कार्यालय में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी
संदेह होने पर खुली ठगी की पोल
ऐसे ही संदेश 28 और 31 जुलाई 2026 को नायब तहसीलदार प्रफुल साखरकर और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य हेमंत आवारे को भी मिले। दोनों अधिकारियों को संदेश संदिग्ध लगा, जिसके बाद उन्होंने इसकी जांच की। पड़ताल में पता चला कि संदेश फर्जी नंबर से भेजे गए थे। इसके बाद संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
राजस्थान के अलवर से जुड़े मिले तार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस साइबर ठगी के तार राजस्थान के अलवर जिले से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साइबर पुलिस मामले की तकनीकी जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Created On : 2 Aug 2026 7:25 PM IST
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी किशन सहाय ने सोशल मीडिया के माध्यम से किराये के घर की तलाश की, ऑनलाइन चर्चा छिड़ गई - https:// Indianmasterminds.com

कौन हैं अनु बेनीवाल, जो करेंगी महिला DSP के 'वसूली' केस की जांच , राजस्थान की बहू को जानें क्या मिला जिम्मा

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Launches 347 Projects Worth Rs 491 Crore in Rajsamand


