जयपुर में किडनैप कर हत्या करने वाले 5 गिरफ्तार: मारपीट के पुराने वीडियो को इंटरनेट पर डालने पर हुआ विवाद, अपहरण कर 5 लाख मांगे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Tunga Crime | Youth Kidnapped And Murdered Over Viral Video जयपुर में किडनैप कर हत्या करने वाले 5 गिरफ्तार:मारपीट के पुराने वीडियो को इंटरनेट पर डालने पर हुआ विवाद, अपहर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Tunga Crime | Youth Kidnapped And Murdered Over Viral Video
जयपुर में किडनैप कर हत्या करने वाले 5 गिरफ्तार:मारपीट के पुराने वीडियो को इंटरनेट पर डालने पर हुआ विवाद, अपहरण कर 5 लाख मांगे
- कॉपी लिंक
जयपुर के तूंगा थाना इलाके में एक युवक की अपहरण, मारपीट और मौत के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने मारपीट के पूराने मामले के वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की रंजिश में युवक को किटनैप किया था। फिर सुनसान जगह स्थित फार्म हाउ
आरोपियों ने युवक से 5 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी और रुपए नहीं देने पर जान से मारने के साथ निजी फोटो वायरल करने की धमकी दी थी।
युवक को 15 सितंबर को गंभीर हालत में SMS अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद राजस्थान हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। अदालत के आदेश पर 19 सितंबर को तूंगा थाने में FIR दर्ज हुई। 22 सितंबर को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी।
घर के पास से उठा ले गए थे बदमाश
डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया कि 15 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे परिवादी अपने घर के पास था। इस दौरान बोलेरो और मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपी मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने पहले युवक से 3 हजार रुपए देने की मांग की। मना करने पर उसके साथ मारपीट की और बंदूक दिखाकर जबरन बोलेरो में बैठा लिया।
आरोपी युवक को सुनसान जगह स्थित एक फार्म हाउस पर ले गए, जहां पहले से करीब 30-40 लोग मौजूद थे। वहां उसके साथ लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो भी बनाया गया। आरोपियों ने युवक की जेब से 1 लाख रुपए निकाल लिए और इसके बाद 5 लाख रुपए की मांग की।
पुराने मारपीट के वीडियो को लेकर थी रंजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि परिवादी के पास साल 2022 में महादेवपुरा क्षेत्र में हुई मारपीट का एक वीडियो था। आरोपियों का कहना था कि परिवादी ने यह वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो हटाने के लिए कई बार दबाव बनाया गया, लेकिन परिवादी ने वीडियो नहीं हटाया। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने अपहरण की साजिश रची।
रात में घायल हालत में सड़क पर छोड़ा
आरोपियों ने युवक के साथ कई घंटे तक मारपीट की। रात करीब 9 बजे उसे उसके घर के पास सड़क पर घायल हालत में पटककर फरार हो गए। पीड़ित के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं तथा पीठ की त्वचा तक फट गई।
पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा
तुंगा थाना पुलिस ने तकनीकी सहायता और सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा। पुलिस ने करण मीणा उर्फ भोलू (21) निवासी ढाणी खांडी कोठी, गांव देवगांव, थाना तूंगा, बनवारी लाल उर्फ मालिस (26) निवासी ढाणी खांडी कोठी, गांव देवगांव, थाना तूंगा, रेवड़ मल मीणा (24) निवासी कानापटेल की ढाणी, चौनपुरा, थाना कोटखावदा, अनुज बैरवा (18) निवासी नई कोठी की ढाणी, घासपुरा, गांव चौनपुरा, थाना कोटखावदा और विमलेश उर्फ रिंकू (19) निवासी लाखा पटेल की ढाणी, चौनपुरा, थाना कोटखावदा को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


