जयपुर में तेज बारिश, निचले इलाकों में पानी भरा: सलूंबर में 5 घंटे में 5 इंच बरसात, घर-दुकानों में घुसा पानी; दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल बंद - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Monsoon Alert: Heavy Rain In Ajmer Chittorgarh Udaipur | Weather LIVEजयपुर में तेज बारिश, निचले इलाकों में पानी भरा:सलूंबर में 5 घंटे में 5 इंच बरसात, घर-दुकानों में…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Monsoon Alert: Heavy Rain In Ajmer Chittorgarh Udaipur | Weather
LIVEजयपुर में तेज बारिश, निचले इलाकों में पानी भरा:सलूंबर में 5 घंटे में 5 इंच बरसात, घर-दुकानों में घुसा पानी; दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल बंद
- कॉपी लिंक
राजस्थान में बुधवार को जयपुर, चित्तौड़गढ़, सलूंबर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सवाईमाधोपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। सलूंबर के सेमारी में 5 घंटे में 5 इंच और उदयपुर के झाड़ोल में 5 घंटे में सवा चार इंच बारिश हुई। लगातार बरसात के कारण चित्तौड़गढ़ का देवलिया बांध छलक गया है।
वहीं, रावतभाटा के खोखी बांध की दीवार टूटने से 300 बीघा फसल खराब हो गई है। सलूंबर में कलेक्टर आवास के बाहर पानी भर गया। बांसवाड़ा में सड़क पर नदी की तरह पानी बहने लगा। सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में दुकानों में पानी घुस गया।
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल के एक हिस्से में 1 फीट तक पानी भरने से इसको बुधवार दोपहर 1 बजे बंद कर दिया। इसके बाद मुंबई की तरफ से टनल की और आने वाले ट्रैफिक को कोटा-झालावाड़ NH-52 पर डायवर्ट किया है। इसके बाद दरा की नाल पर दोनों ओर 4-4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया- 14 अगस्त से राज्य में मानसून कमजोर होगा। अगले एक सप्ताह तक राज्य में बहुत कम बारिश की संभावना है।
मानसून के बड़े अपडेट्स
डैम ओवरफ्लो, शहर की सड़कें डूबीं: पूरे राजस्थान में तेज बारिश के अलर्ट के बीच वागड़ क्षेत्र के जिलों में झमाझम बरसात हुई। बांसवाड़ा, डूंगरपुर में शहर की सड़कें डूब गई हैं। कई कॉलोनियों में पानी भरने से रास्ते बंद हो गए हैं। उदयपुर के सलूंबर में भी सुबह तेज बरसात हुई। इधर चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में खोखी बांध की सुरक्षा दीवार टूटने से 300 बीघा में फसल खराब हो गई। वहीं, जिले का देवलिया बांध मंगलवार रात ओवरफ्लो हो गया।
बारिश कम होगी, एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- 12, 13 अगस्त को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। लेकिन 14 अगस्त से मानसून कमजोर फेज में आ जाएगा। इस दौरान जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। हालांकि उत्तर-पूर्वी भागों में मध्यम दर्जे की बारिश कुछ स्थानों पर होने की संभावना है।
राजस्थान में मौसम की PHOTOS
मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
भीलवाड़ा में बुधवार दोपहर तेज बारिश हुई, जिससे शहर में जलभराव के हालात हो गए। काशीपुरी के चित्तौड़ रोड पर बने रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भर गया।
- कॉपी लिंक
जयपुर शहर में बुधवार दोपहर बाद बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। जेएलएन मार्ग सहित निचले क्षेत्रों में पानी भरने से दोपहिया बंद हो गए। इसके अलावा जिले में फागी, आमेर, चाकसू, चौमूं, जालसू, जमवारामगढ़ समेत कई इलाकों में 1 से 2 इंच तक पानी बरसा।
- कॉपी लिंक
उदयपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते उदयसागर बांध में पानी की आवक तेजी से बढ़ गई है। बांध का जलस्तर 21 फीट दर्ज किया गया है, जबकि इसका पूर्ण भराव स्तर 24 फीट है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बुधवार को बांध के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर दी। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता नितेश नायक ने बताया कि उदयसागर बांध के दो गेट एक-एक फीट तक खोले गए हैं।
- कॉपी लिंक
जयपुर में बुधवार दोपहर 3 बजे के बाद तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। कई जगह पानी भरने से जाम की स्थिति पैदा हो गई।
- कॉपी लिंक
उदयपुर जिले में ओगणा के काड़ा में लगातार बारिश के बाद काड़ा नदी में पानी की आवक शुरू हो गई है। यह पानी आगे जाकर वाकल नदी में मिलता है। वहां से पानी साबरमती नदी में शामिल होता है।
- कॉपी लिंक
सलूंबर के सेमारी में सुबह 8 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक पांच घंटे में करीब पांच इंच बरसात हुई है। सेमारी कस्बे के बाजार में घरों और दुकानों में पानी भर गया है।
- कॉपी लिंक
उदयपुर के झाड़ोल में बुधवार को 5 घंटे में सवा चार इंच बारिश हुई। बारिश से उंडासिया और मानसी नदी में भी पानी की आवक शुरू हो गई।
जलदाय विभाग के एईन कमल पुरोहित ने बताया- झाड़ोल उपखंड मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक सवा चार इंच बारिश हुई। वहीं ओगणा में ढाई इंच बारिश हुई।
- कॉपी लिंक
कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बनी मुकंदरा टनल में पानी भर जाने के कारण इसे बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बंद कर दिया गया। टनल में करीब 1 फीट पानी भरा हुआ है। इस कारण मुंबई की तरफ से टनल की और आने वाले ट्रैफिक को कोटा-झालावाड़ NH-52 पर डायवर्ट किया है। इससे दरा की नाल पर दोपहर ढाई बजे दोनों तरफ करीब 4-4 किलोमीटर का जाम लग गया।
- कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में बुधवार को तेज बारिश हुई। दोपहर करीब 12:30 बजे बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा। हालात ये रहे कि सब्जी मंडी मार्ग की करीब 20 से अधिक दुकानों में पानी भर गया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन चौराहा और घरों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट आई है।
- कॉपी लिंक
उदयपुर शहर के पास स्थित उदयसागर बांध का जलस्तर 21 फीट पार हो गया है। इसकी पूर्ण भराव क्षमता 24 फीट है। उदयसागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश होने से पानी की आवक हो रही है। जलसंसाधन विभाग के सहायक अभियंता नितेश नायक ने बताया- बुधवार दोपहर बाद कभी भी बांध के गेट खोले जा सकते हैं।
जल संसाधन विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बांध के डाउन स्ट्रीम में बहने वाली बेडच नदी के बहाव क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गतिविधियां नहीं करने, बहते हुए पानी में रपट पार करने का प्रयास नहीं करने की अपील की है।
- कॉपी लिंक
उदयपुर में आज सुबह से बारिश हो रही है। सुबह से रिमझिम बारिश हुई। दोपहर एक बजे बाद बारिश तेज हो गई।
जल संसाधन विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार- बुधवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में उदयपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश उदयसागर रेनफॉल सेंटर पर ढाई इंच दर्ज की गई। वल्लभनगर में 2, जयसमंद, सलूंबर, डाया और देवास में करीब एक-एक इंच बारिश हुई।
- कॉपी लिंक
सलूंबर में सरणी नदी पूरे वेग के साथ बह रही है। बस स्टैंड से ग्लोबल स्कूल जाने वाली सड़क की पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। शहर के बाजारों में भी पानी भर गया है।
- कॉपी लिंक
सलूंबर में बुधवार सुबह एक घंटे तक तेज बारिश हुई। मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक लसाड़िया में सर्वाधिक 54 एमएम बारिश हुई।
इसके अलावा, सलूंबर में 32, सेमारी में 16, सराड़ा में 17 और झल्लारा में 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से गर्मी-उमस कम हुई है।
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश में हुई तेज बारिश के बाद चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में खोखी नदी में तेज उफान आ गया।
जिसके बाद देवपुरा पंचायत क्षेत्र में स्थित खोखी बांध के 7 में से 2 ब्लॉक पूरी तरह टूट गए।
बांध से निकले पानी से इलाके की 300 बीघा से ज्यादा फसल जलमग्न हो गई।
ग्रामीण प्रहलाद ने बताया- बांध रात के समय टूटा है, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
किसानों का आरोप है कि बांध लंबे समय से क्षतिग्रस्त हालत में था।
इसकी मरम्मत को लेकर पिछले कई वर्षों से संबंधित विभाग को शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन समय रहते आवश्यक मरम्मत नहीं कराई गई।
- कॉपी लिंक
कोटा के चेचट में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की टनल में पानी भरने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। जानकारी के अनुसार जाम मुंबई से दिल्ली की ओर आने वाले हिस्से में लगा है।
- कॉपी लिंक
बांसवाड़ा जिले में तेज मूसलाधार बारिश का दौर जारी। बुधवार सुबह शुरू हुई झमाझम बारिश के बाद शहर के बाजारों की सड़कें डूब गईं। जगह-जगह जाम लग गया। पुराने शहर में घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी हो रही है।
- कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ के बेगूं में मंगलवार शाम साढ़े 6 से रात 10 बजे तेज बारिश हुई।
पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में क्षेत्र में 140 एमएम (5.5 इंच) पानी बरसा।
बारिश के बाद ब्राह्मणी नदी में पानी का तेज बहाव आया। देवलिया बांध ओवरफ्लो हो गया, जिससे पांच इंच की चादर चलने लगी।
- कॉपी लिंक
डूंगरपुर के आसपुर में बुधवार सुबह बारिश हुई। कतिसौर, पूंजपुर और बड़ौदा जैसे आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से एक घंटे बारिश हुई।
उदयपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण सोम कमला आंबा बांध में भी जलस्तर बढ़ा है।
सोम कमला आंबा बांध पर 18 और आसपुर में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
सोम कमला आंबा बांध में अब तक 231.50 मीटर के मुकाबले 210.95 मीटर पानी की आवक हुई है।
- कॉपी लिंक
नागौर के मेड़ता में मंगलवार रात तेज बारिश हुई। दो घंटे में 33 एमएम पानी बरसा।
रात 7 से 9 बजे के बीच हुई तेज बारिश के बाद कचहरी रोड समेत प्रमुख सड़कों पर पानी दरिया की तरह बहने लगा।
शहर के सबसे बड़े पब्लिक पार्क में पानी भर गया। क्षेत्र की 30 से ज्यादा दुकानों में भी पानी घुस गया।
रेण बाइपास पर 11 केवी रेण ग्रामीण फीडर का पोल टूट गया, जिससे क्षेत्र की कबीर नगर सहित कई कॉलोनियों में देर रात तक बिजली गुल रही।
- कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में हुई बारिश के बाद बीगोद में त्रिवेणी नदी 5.10 मीटर पर बह रही है। करीब 24 घंटे में ये पानी बीसलपुर पहुंचेगा। बीसलपुर का जलस्तर अभी 313.57 आरएल मीटर है। 24 जुलाई को जलस्तर 313.62 आरएल मीटर था।
बांध की कुल भराव क्षमता 25.320 टीएमसी है। बांध अभी 65.42 प्रतिशत भरा हुआ है। बांध के कैचमेंट एरिया में बीते 24 घंटे में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
- कॉपी लिंक
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ट्रफ अभी बीकानेर, दतिया, उत्तरी मध्य प्रदेश पर स्थित लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए डालटनगंज, बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।
इस सिस्टम के असर से भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
जयपुर में मंगलवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। घने काले बादल छाए और तेज हवा चलने के साथ शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई।
इस दौरान जयपुर शहर में सड़कों पर पानी भर गया। बारिश और हवा चलने से शहर में लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली।
जयपुर के सांगानेर एरिया में 16.2MM, आमेर में 37, चौंमू में 30, जमवारामगढ़ में 35, तूंगा में 22 और जालसू में 18MM बरसात दर्ज हुई।
जयपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
- कॉपी लिंक
कोटा: कई इलाकों में रिमझिम बरसात हुई। अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 33.9 डिग्री दर्ज हुआ।
वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इधर नोनेरा बांध से पानी की निकासी लगातार की जा रही है।
दोपहर तीन बजे से करीब बांध 22 गेट 64 मीटर खोलकर 2.88 लाख क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है।
अलवर: मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए मौसम खुला, लेकिन बादलों की मौजूदगी से गर्मी का असर कम रहा।
इस दौरान हवा नहीं चलने से उमस महसूस हुई। शाम होते-होते फिर से घने बादल छा गए।
मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था, हालांकि दिन में बारिश नहीं हुई।
- कॉपी लिंक
उदयपुर: शहर में मंगलवार दोपहर करीब 15 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई।
बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर के मोहता पार्क, पहाड़ी बस स्टैंड, चेतक सर्कल, एमबी अस्पताल रोड सहित कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई।
करीब 15 मिनट बाद बारिश रुक गई। जिले के वल्लभनगर क्षेत्र में भी लंबे इंतजार के बाद अच्छी बारिश हुई।
उदयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सीकर: बारिश नहीं होने से दिनभर लोग उमस से परेशान नजर आए। सीकर में इस बार मानसून की औसत बारिश हुई है।
फिलहाल 12 और 13 अगस्त को सीकर जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
सीकर में दिन का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और इससे पहले सुबह का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।
- कॉपी लिंक
जोधपुर: मंगलवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा।
न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है।
अजमेर: मंगलवार दोपहर में अचानक घने बादल छा गए। आसमान में अंधेरा हो गया। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर देर शाम तक जारी रहा।
बारिश के साथ ठंडी हवा चलती रही। अजमेर का अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Topics:
- भास्कर एक्सक्लूसिवपैसे नहीं थे तो स्टूडेंट्स ने मार्कशीट-ब्लैंक चेक गिरवी रखे: NEET का लीक पेपर रातभर पढ़ते रहे; दो भाइयों ने10-12 लाख में बेचा, पार्ट–2
- 123 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर, जयपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: 48 ट्रेनी आरपीएस को भी पोस्टिंग; DGP ने दिए तुरंत जॉइन करने के आदेश
- भाजपा सांसद हरभजन के वीडियो पर छिड़ी बहस: पंजाब पुलिस ने श्रीगंगानगर का बताया, SP ने किया खंडन; जॉम्बी ड्रग के नशे में खड़े थे युवक
- कार-ट्रक भिड़े, बिजनेसमैन चाचा-भतीजे और बेटे की मौत: जयपुर में जैन मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे; गाड़ी के परखच्चे उड़े
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


