जोधपुर में लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार: दोनों पर पंजाब में 5-5 लाख रुपए का इनाम, बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Crime: Lawrence Arzoo Gang Shooters Arrested With Reward जोधपुर में लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार:दोनों पर पंजाब में 5-5 लाख रुपए का इनाम, बड़ी वारदात को अंजाम देने…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Crime: Lawrence Arzoo Gang Shooters Arrested With Reward
जोधपुर में लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार:दोनों पर पंजाब में 5-5 लाख रुपए का इनाम, बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे
- कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने लॉरेंस और आरजू गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों की पहचान जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ कट्टा (23) निवासी फाजिल्का (पंजाब) और राजिन्दर उर्फ बिल्ला (23) निवास
दोनों आरोपी डेढ़ साल पहले अबोहर में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा और फाजिल्का में साहिल सेन की हत्या करने के बाद नेपाल भाग गए थे। नेपाल में पुलिस का दबाव बढ़ने पर मध्य प्रदेश के रास्ते सिरोही होते हुए जोधपुर पहुंचे थे। जोधपुर में वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
होटल में छापा मारकर पकड़ा
एडीजी दिनेश एम.एन. के निर्देशन और जोधपुर कमिश्नर अंशुमन भोमिया के सुपरविजन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने कैलाश नगर स्थित होटल सनसिटी इन के कमरा नंबर 204 में छापा मारकर दोनों को दबोच लिया। शुरुआत में आरोपियों ने नवीन जाखड़ और आशू चाबड़ा नाम से फर्जी पहचान बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से एक अवैध रिवॉल्वर, 83 ग्राम अफीम का दूध, 88100 रुपए नकद, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं।
दोनों के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज
गिरफ्तार राजिन्दर सिंह उर्फ बिल्ला के खिलाफ अबोहर, फाजिल्का और संगरूर में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और लूट के 8 मामले दर्ज हैं। वहीं जसकरण सिंह उर्फ करण के खिलाफ फाजिल्का और अबोहर में हत्या, बलवा, आपराधिक धमकी और लूट के 4 मामले दर्ज हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


