जयपुर से सूरत रुट पर डायरेक्ट फ्लाइट की उपलब्धता घटी, अब सप्ताह में 5 दिन
जयपुर से सूरत जाने वालों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट में कटौती, अब सप्ताह में 5 दिन सिर्फ इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट मंगलवार और गुरुवार नहीं चलेगी।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- The Only Flight From Jaipur To Surat Has Also Been Cut, Now Operating 5 Days A Week.
जयपुर से सूरत की एकमात्र फ्लाइट में भी कटौती, अब सप्ताह में 5 दिन
- कॉपी लिंक
जयपुर से सूरत जाने वाले यात्रियों को अब सप्ताह में दो दिन डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा नहीं मिलेगी। इंडिगो ने जयपुर-सूरत-जयपुर रूट पर संचालित अपनी एकमात्र डायरेक्ट फ्लाइट (6ई-6851/52) का संचालन मंगलवार और गुरुवार को बंद कर दिया है। पहले यह फ्लाइट सप्ताह के सातों दिन चलती थी। एयरलाइन ने इसके पीछे एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ी कीमतों और ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया है। यह फ्लाइट रोज सूरत के लिए जयपुर से दोपहर 2:05 बजे रवाना होकर वापसी में सूरत से शाम 5:40 जयपुर आती है।
फ्लाइट के संचालन दिनों में कटौती की असली वजह एटीएफ की बढ़ी कीमत ही है। जयपुर-सूरत रूट पर 200 सीट वाले विमान में दोनों ओर से प्रतिदिन 300 से अधिक यात्री सफर करते हैं। टेक्सटाइल, जेम्स-ज्वेलरी और अन्य कारोबार से जुड़े यात्रियों की इस रूट पर अच्छी मांग है। बावजूद इसके एयरलाइंस परिचालन लागत कम करने के लिए कम लाभ वाले सेक्टरों में उड़ानों की संख्या घटा रही हैं। महंगा एटीएफ और विमानों की कमी के कारण एयरलाइंस अपने उपलब्ध एयरक्राफ्ट को अधिक यात्रीभार वाले रूट्स पर प्राथमिकता दे रही हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर भी इंडिगो के करीब आठ विमान पिछले लगभग एक माह से पार्क हैं। संचालन में कटौती से अब सप्ताह में दो दिन यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प चुनना पड़ेगा, जिससे यात्रा का समय और किराया दोनों बढ़ेंगे। इसका असर हर सप्ताह 600 से अधिक यात्रियों पर पड़ेगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र

जोजरी-बांडी और लूणी नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रिवर कमीशन बनाने का दिया निर्देश - supreme court takes tough stance on pollution in jojri bandi and luni rivers directs formation of river commission in order to rajasthan govt

राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, चारदीवारी में अतिक्रमण पर कार्रवाई के आदेश


