जयपुर की वर्कशॉप में आग: आठ मर्सिडीज जलकर खाक, कई महंगे पार्ट्स जल गए, 50 से ज्यादा कारों को नुकसान का अंदेशा
जयपुर की वर्कशॉप में आग: आठ मर्सिडीज जलकर खाक, कई महंगे पार्ट्स जल गए, 50 से ज्यादा कारों को नुकसान का अंदेशा जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र स्थित सीतापुरा के बालाजी मार्केट में मंगलवार रात मर्सिडीज कंपनी के वर्कशॉप…

सौजन्य से:- Amar Ujala
जयपुर की वर्कशॉप में आग: आठ मर्सिडीज जलकर खाक, कई महंगे पार्ट्स जल गए, 50 से ज्यादा कारों को नुकसान का अंदेशा
जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र स्थित सीतापुरा के बालाजी मार्केट में मंगलवार रात मर्सिडीज कंपनी के वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वर्कशॉप का बड़ा हिस्सा लपटों से घिर गया और करीब आठ कारें, एसेसरीज व महंगे वाहन पार्ट्स जलकर खाक हो गए।
विस्तार
सांगानेर सदर थाना इलाके में सीतापुरा स्थित बालाजी मार्केट में मंगलवार रात मर्सिडीज कंपनी के वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में वर्कशॉप का बड़ा हिस्सा आग की लपटों से घिर गया। हादसे में वर्कशॉप में खड़ी करीब आठ कारें, एसेसरीज और महंगे वाहन पार्ट्स जलकर खाक हो गए। आग से उठता धुआं करीब पांच किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दमकल की 10 गाड़ियों ने दो घंटे तक बुझाई आग
आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद करा दी गई, ताकि आग के और ज्यादा फैलने का खतरा कम किया जा सके। दमकल की करीब 10 गाड़ियों ने लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान दमकल टीमों ने दो दर्जन से ज्यादा फेरे लगाए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
वर्कशॉप में खड़ी थीं 50 से ज्यादा कारें
हादसे के समय वर्कशॉप में नई और पुरानी 50 से ज्यादा कारें खड़ी थीं। आग तेजी से फैलने के कारण बड़ी संख्या में वाहनों के इसकी चपेट में आने का खतरा था। हालांकि दमकलकर्मियों और पुलिस की तत्परता से कई कारों को समय रहते वर्कशॉप से बाहर निकाल लिया गया। इससे संभावित रूप से होने वाले बड़े नुकसान को टाला जा सका।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
फायर ऑफिसर उषा शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए करीब 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया था। दमकल टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए आग को नियंत्रित किया। वहीं, सांगानेर सदर थाना अधिकारी कमलेश शर्मा ने बताया कि कई कारों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह और इससे हुए कुल नुकसान का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


