बिजनौर से 500 किमी दूर जयपुर आते, हॉस्टल से छात्रों के लैपटॉप-मोबाइल चुराते, एक पकड़ा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Traveling 500 Km From Bijnor To Jaipur, Stealing Students' Laptops And Mobiles From Hostels, One Caught बिजनौर से 500 किमी दूर जयपुर आते, हॉस्टल से छात्रों के लैपटॉप-मोबाइल चुर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Traveling 500 Km From Bijnor To Jaipur, Stealing Students' Laptops And Mobiles From Hostels, One Caught
बिजनौर से 500 किमी दूर जयपुर आते, हॉस्टल से छात्रों के लैपटॉप-मोबाइल चुराते, एक पकड़ा
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से करीब 500 किमी दूर जयपुर आकर पीजी और हॉस्टल में चोरी करने वाले गिरोह का रामनगरिया पुलिस ने खुलासा किया है। बदमाश एक दिन पहले मोटरसाइकिल से जयपुर आते और अलसुबह छात्रों के सोते समय कमरों से मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर वापस बिजनौर निकल जाते थे।
पुलिस ने एक आरोपी को धारूहेड़ा इंटरचेंज, हरियाणा से ट्रैफिक पुलिसकर्मी बनकर पकड़ा है। आरोपी को पकड़ने में थाना स्पेशल के मुनेश की अहम भूमिका रही है। थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर ने बताया कि आरोपी की पहचान मो. आवेश उर्फ ओवेश उर्फ उरैश खान (22) निवासी भूड्डी मोहल्ला, कीरतपुर, बिजनौर(यूपी) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से करीब 3 लाख रुपए के दो लैपटॉप, 8 मोबाइल, स्मार्ट वॉच और महंगा हेडफोन बरामद किया। वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की बाइक भी जब्त की है। गौरतलब है कि 4 सितंबर की रात एसकेआईटी कॉलेज के पीजी हॉस्टल में छात्र सो रहे थे।
इस दौरान अलसुबह चोर हॉस्टल के कमारों मे घुसे और 8 मोबाइल, दो लैपटॉप, स्मार्ट वॉच और हेडफोन गायब मिले। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों से संदिग्ध का पीछा शुरू किया। टीम ने धारूहेड़ा पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। उसका एक साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आया कि आरोपी शौक पूरा करने के लिए वारदात करते थे। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


