कल 5393 वार्डों में वोटिंग, आज पाली और कोटा में CM भजनलाल शर्मा का मेगा शो, जानें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष करेंगे रोड शो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ धूंआधार प्रचार में लगे हैं। आज मंगलवार 8 सितंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पाली और कोटा में रोड शो करने…

सौजन्य से:- Navbharat Times
मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष करेंगे रोड शो
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ धूंआधार प्रचार में लगे हैं। आज मंगलवार 8 सितंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पाली और कोटा में रोड शो करने वाले हैं। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी पाली के रोड शो में शामिल होने के बाद सिरोही में संगठनात्मक बैठक लेंगे और फिर शाम को पिंडवाड़ा में जनसभा के बाद होने वाले रोड शो में शामिल होंगे। पाली में रोड शो के बाद सीएम भजनलाल शर्मा कोटा के लिए रवाना होंगे। दोपहर साढे 3 बजे कैथूनीपोल में जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर रोड शो में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आज के दौरे का शेड्यूल पढ़ें
सुबह 09.30 बजे - जयपुर एयरपोर्ट से पाली के लिए रवाना हुए।सुबह 10.45 बजे - पाली के भंसाली गर्ल्स कॉलेज में बने हैलीपैड पर पहुंचे।
सुबह 11.00 बजे - पाली के सूरजपोल मैदान से रोड़ शो शुरू करेंगे।
दोपहर 12.00 से 01.00 बजे तक सिंधु भवन सिंधी कॉलोनी पाली में संगठनात्मक बैठक लेंगे।
दोपहर 01.00 बजे - भंसाली गर्ल्स कॉलेज में बने हेलीपैड से कोटा के लिए रवाना।
दोपहर 02.20 बजे - कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
दोपहर 02.30 से 03.30 बजे - कैथूनीपोल पर आयोजित जनसभा में मौजूद रहेंगे।
दोपहर 03.30 से कैथूनीपोल पुलिस थाने के सामने से रोड शो शुरू करेंगे। (1 घंटे का रोड शो रहेगा)
शाम 4.40 बजे - कोटा एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का आज का शेड्यूल
सुबह 09.30 बजे - जयपुर एयरपोर्ट से पाली के लिए रवाना हुए।सुबह 10.45 बजे - पाली के भंसाली गर्ल्स कॉलेज में बने हैलीपैड पर पहुंचेंगे।
सुबह 11.00 बजे - मुख्यमंत्री के साथ सूरजपोल मैदान से रोड़ शो में शामिल रहेंगे।
दोपहर 12.00 बजे - सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधु भवन में होने वाली में संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे।
दोपहर 02.00 बजे - पाली से सुमेरपुर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 03.00 से 04.00 बजे तक इंद्रायनी वाटिका सुमेरपुर में संगठनात्मक बैठक लेंगे।
(पहले कोर कमेटी की, फिर चुनाव समिति की, फिर वार्ड प्रभारियों और उसके बाद बूथ प्रबंधन समिति की बैठक लेंगे।)
शाम 04.30 बजे - सुमेरपुर से सिरोही के लिए रवाना होंगे।
शाम 05.15 बजे से सिरोही के होटल एयरलाइन में संगठनात्मक बैठक लेंगे।
(पहले कोर कमेटी की, फिर चुनाव समिति की, फिर वार्ड प्रभारियों और उसके बाद बूथ प्रबंधन समिति की बैठक लेंगे।)
शाम 06.15 बजे - सिरोही से पिंडवाड़ा के लिए रवाना होंगे।
शाम 07.30 बजे - पिंडवाड़ा के मेन मार्केट में पहले जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद रोड शो में हिस्सा लेंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


