जयपुर के इन 551 बूथों पर रहेगा कड़ा पहरा, राजस्थान में आज मतदान, यहां जानिए कैसे मिलेगा आपको अपना वोटिंग वेन्यू
हर 10 बूथ पर मोबाइल टीम, QRT भी मुस्तैद एडिशनल कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव पचार के अनुसार, सामान्य बूथों पर दो-दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे, जबकि संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त बल लगेगा। यह व्यवस्था उन बूथों पर की गई…

सौजन्य से:- Navbharat Times
हर 10 बूथ पर मोबाइल टीम, QRT भी मुस्तैद
एडिशनल कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव पचार के अनुसार, सामान्य बूथों पर दो-दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे, जबकि संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त बल लगेगा। यह व्यवस्था उन बूथों पर की गई है जहाँ मतदाताओं को प्रभावित करने या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर 10 बूथ पर एक मोबाइल पार्टी और शहर में छह प्रमुख स्थानों पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात रहेगी। असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर पहले ही पाबंद किया जा चुका है।14 सितंबर को मतगणना, जुलूस पर पूर्ण रोक
मतदान समाप्ति के बाद सभी ईवीएम (EVM) को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में मतगणना केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। मतगणना 14 सितंबर को होगी, लेकिन नतीजों के बाद जीतने वाले प्रत्याशी किसी भी तरह का विजय जुलूस या रैली नहीं निकाल सकेंगे। आदर्श आचार संहिता और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विजय जुलूस पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अपने बूथ की ऐसे ले सकते हैं ऑनलाइन जानकारी
राजस्थान निकाय चुनाव के तहत मतदान केंद्र पर जाने से पहले मतदाता सूची में अपना नाम और सही पोलिंग बूथ जांचना बेहद जरूरी है। यदि आपको अपना वार्ड नंबर या पोलिंग बूथ नहीं मालूम है, तो आप राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल के जरिए घर बैठे मिनटों में अपनी जानकारी निकाल सकते हैं।ऑनलाइन बूथ खोजने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें
वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले राज्य निर्वाचन आयोग (SEC Rajasthan) के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
बेसिक डिटेल्स भरें: होमपेज पर बने सर्च फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करें:
डिस्ट्रिक्ट: ड्रॉपडाउन लिस्ट से अपना जिला (जैसे- 'जयपुर') चुनें।
अपने निकाय का चुनाव करें: अपनी नगर निगम , नगर परिषद या नगरपालिका का चुनाव करें।
नाम: अपना नाम और पिता या पति का नाम अंग्रेजी में टाइप करें।
सर्च बटन दबाएं: स्क्रीन पर दिख रहे सुरक्षा कोड (Captcha) को सही-सही भरकर 'सर्च' पर क्लिक करें।
बूथ की पूरी जानकारी देखें: सर्च रिज़ल्ट में आपके नाम के आगे 'व्यू डिटेल्स' या 'सारे देखें' का लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करते ही आपको निम्न विवरण मिल जाएंगे।
आपका वार्ड नंबर
भाग संख्या
मतदान केंद्र का नाम और बूथ नंबर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


