पीएचक्यू ने जिलों को भेजी सूची: विभागीय जांच के घेरे में 56 पुलिस अफसर, सभी को फील्ड से हटाकर नॉन-फील्ड किया - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - 56 Police Officers Under Departmental Scrutiny, All Removed From The Field And Made Non field पीएचक्यू ने जिलों को भेजी सूची:विभागीय जांच के घेरे में 56 पुलिस अफसर, सभी को फील्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- 56 Police Officers Under Departmental Scrutiny, All Removed From The Field And Made Non field
पीएचक्यू ने जिलों को भेजी सूची:विभागीय जांच के घेरे में 56 पुलिस अफसर, सभी को फील्ड से हटाकर नॉन-फील्ड किया
- कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने विभागीय जांच का सामना कर रहे 56 पुलिस अधिकारियों को फील्ड ड्यूटी से हटाकर नॉन-फील्ड लगा दिया है। मुख्यालय की विभागीय जांच प्रकोष्ठ ने गत दिनों सभी जिला पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तालयों को ऐसे अधिकारियों की सूची भेजी थी,
जिला एसपी को सूची भेजकर तत्काल ही इन अधिकारियों को नॉन-फील्ड करने के लिए कहा था। साथ ही इन अधिकारियों के वर्तमान पदस्थापन की जानकारी मांगी थी। जिन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक जांच विचाराधीन है, उन्हें नियमानुसार फील्ड पोस्टिंग पर नहीं रखा जा सकता। ऐसे में जांच पूरी होने तक इन अधिकारियों को कानून-व्यवस्था, थाना संचालन और फील्ड निगरानी जैसी जिम्मेदारियों से दूर रखा जाएगा।
मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी रहते जांच शुरू हुई, अब अलवर में थाना प्रभारी
सब इंस्पेक्टर सीमा कुमारी पहले मेहंदीपुर थाना प्रभारी थीं, तब उनके खिलाफ मुख्यालय ने जांच शुरू की थी। अब उनका तबादला अलवर जिले में हो गया और अकबरपुर में तैनात हैं। उनका कहना है कि मेरे खिलाफ कोई जांच नहीं चल रही।
इनके खिलाफ चल रही जांच पुलिस निरीक्षक: 34, उप निरीक्षक : 22
जयपुर में सबसे ज्यादा 12 के खिलाफ
जयपुर कमिश्नरेट व जयपुर ग्रामीण - 12 जोधपुर कमिश्नरेट - 6 उदयपुर - 6 कोटा शहर व ग्रामीण - 5 भरतपुर - 3
जांच चल रही, फिर भी मेट्रो थाना प्रभारी
जयपुर कमिश्नरेट में मेट्रो थाना प्रभारी अंतिम शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है, मगर उन्हें थाना प्रभारी लगाया हुआ है। अंतिम शर्मा का कहना है कि चित्रकूट थाना प्रभारी रहते हुए एक मामले में मुख्यालय ने जांच की थी। अभी पेंडिंग है, लेकिन मेट्रो नॉन-फील्ड में आता है।
जिनके खिलाफ 16 सीसीए में लंबित प्रकरण है, उनको फील्ड से हटाने के लिए सभी जिला एसपी को पत्र भेजा था। पालना रिपोर्ट मांगी है। अधिकतर को नॉन-फील्ड कर दिया गया है।
—एस. सेंगाथिर, एडीजी, विजिलेंस
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

भरतपुर पंचायत में सैनी समाज का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो रेलवे ट्रैक करेंगे जाम

राजस्थान आपातकाल की बरसी: सीएम भजनलाल शर्मा

अजमेर में मोहर्रम का अशूरा, हाईदोस की परंपरा निभाई


