जयपुर में आज निकलेगी पंचायती राज चुनाव की लॉटरी: 57 जिला परिषद और 386 पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण तय होगा, महिलाओं को 50% सीटें मिलेंगी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Panchayat Election Reservation Lottery | Pradhan Seat Update जयपुर में आज निकलेगी पंचायती राज चुनाव की लॉटरी:57 जिला परिषद और 386 पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण तय होगा,…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Panchayat Election Reservation Lottery | Pradhan Seat Update
जयपुर में आज निकलेगी पंचायती राज चुनाव की लॉटरी:57 जिला परिषद और 386 पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण तय होगा, महिलाओं को 50% सीटें मिलेंगी
- कॉपी लिंक
जयपुर में पंचायती राज चुनाव में पंचायत समिति प्रधानों, सदस्यों और जिला परिषद सदस्य पद के लिए आरक्षण निर्धारित करने के लिए आज लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में सुबह 10.15 बजे निकाली जाएगी।
जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद के सदस्यों, जयपुर जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान और पंचायत समितियों के सदस्यों के पदों के आरक्षण का निर्धारण और आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। आपको बता दें कि जयपुर जिले में 597 ग्राम पंचायतें है, जबकि 22 पंचायत समितियां हैं।
50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए होगी आरक्षित
कल लॉटरी में जयपुर जिला परिषद के 57 सदस्यों और 22 पंचायत समितियों के प्रधान और 386 पंचायत समिति सदस्यों के पदों का आरक्षण तय होगा। इसमें 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षण रखे जाएंगे।
जिला परिषद में 29 पद रहेंगे सामान्य के लिए
24 को निकलेगी सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी
24 सितंबर को उपखंड स्तर पर ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच और सरपंच के पदों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। जयपुर जिले में 597 ग्राम पंचायत है, जिनमें कुल 5931 वार्ड है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


