जोधपुर में दो चरणों में होंगे पंचायत के चुनाव: पहले फेज में 6 और दूसरे में 17 पंचायत समिति में होगा इलेक्शन; जानें-क्या रहेगा शेड्यूल - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Panchayat Election Schedule | Voting In October Result November जोधपुर में दो चरणों में होंगे पंचायत के चुनाव:पहले फेज में 6 और दूसरे में 17 पंचायत समिति में होगा इलेक…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Panchayat Election Schedule | Voting In October Result November
जोधपुर में दो चरणों में होंगे पंचायत के चुनाव:पहले फेज में 6 और दूसरे में 17 पंचायत समिति में होगा इलेक्शन; जानें-क्या रहेगा शेड्यूल
- कॉपी लिंक
राजस्थान में पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई है। जोधपुर में जिले में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 6 और दूसरे चरण में 17 पंचायत समितियों के चुनाव होंगे। राजस्थान के इतिहास में पहली बार पंचायत चुनाव एक साथ हो रहे हैं।
राज्य सरकार ने ‘एक देश-एक चुनाव’ की तर्ज पर ‘एक प्रदेश-एक चुनाव’ कराने की घोषणा की थी। इधर, परिसीमन में जोधपुर में पंचायत भी 17 से बढ़कर 23 हो गई है।
जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के पहले चरण की वोटिंग 23 अक्टूबर और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अक्टूबर को होगी।
वही पंच और सरपंच चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 25 अक्टूबर और दूसरे चरण की 31 अक्टूबर को होगी। पहले चरण के उपसरपंच का चुनाव 26 और दूसरे चरण में 1 नवंबर को होगा।
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वोटों की गिनती 20 नवंबर को होगी।
जिला प्रमुख के चुनाव 25 नवंबर को
जिले के जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया 25 नवंबर को शुरू होगी।
25 नवंबर को जिला प्रमुख का चुनाव होगा। इसके अगले दिन यानि 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख का चुनाव होगा।
वहीं प्रधान का चुनाव 27 और उप प्रधान का चुनाव 28 नंवबर को होगा। चुनाव वाले दिन ही नामांकन से लेकर रिजल्ट की पूरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान की निकल चुकी है लॉटरी
जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान पद और 43 जिला परिषद वार्डों की लॉटरी निकाली जा चुकी है। इससे पहले 13 अगस्त को जिला प्रमुख पद के लिए जयपुर में लॉटरी निकाली जा चुकी है। ये पद अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व हुआ है।
जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का रिजर्वेशन भी तय हो चुका है। जिले में पंचायत समिति प्रधान के लिए एससी ओपन की 2, एससी महिला की 2, एसटी ओपन की 1 सीट निर्धारित की गई है।
वहीं ओबीसी ओपन की 2, ओबीसी महिला की 2 सीटें तय की गई हैं जबकि 7 सीटें अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व की गई हैं। 7 सीट ही अनारक्षित ओपन रहेंगी।
Topics:
- भास्कर एक्सक्लूसिववैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे: जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल
- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा: 11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन
- अक्टूबर में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर: रात के तापमान में तेजी से गिरावट; जानें- अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
- जोधपुर में एक साथ उड़े कई देशों के लड़ाकू विमान: आठ देशों ने एकजुटता का दिया संदेश, 12 अक्टूबर तक चलेगा तरंग शक्ति युद्धाभ्यास
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


