जोधपुर की 6 नगर पालिकाओं में 4 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस का कब्जा, सिरोही में कांग्रेस निर्विरोध, हेलमेट पहनकर पहुंचीं दिव्या मदेरणा
जोधपुर की 6 नगर पालिकाओं में 4 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस का कब्जा, सिरोही में कांग्रेस निर्विरोध, हेलमेट पहनकर पहुंचीं दिव्या मदेरणा भोपालगढ़ में कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद भाजपा का अध्यक्ष जीत गया था, लेकिन उपाध्यक्…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर की 6 नगर पालिकाओं में 4 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस का कब्जा, सिरोही में कांग्रेस निर्विरोध, हेलमेट पहनकर पहुंचीं दिव्या मदेरणा
भोपालगढ़ में कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद भाजपा का अध्यक्ष जीत गया था, लेकिन उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा.
Published : September 22, 2026 at 6:46 PM IST
जोधपुर/सिरोही: नगर निकायों में मंगलवार को हुए उपाध्यक्ष और उपसभापति चुनाव में मिले-जुले परिणाम सामने आए हैं. जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं में 4 पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. वहीं, सिरोही नगरपरिषद में कांग्रेस ने निर्विरोध जीत हासिल कर अपना दबदबा बरकरार रखा है. जोधपुर के भोपालगढ़ में सोमवार को कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद भाजपा का अध्यक्ष जीत गया था, लेकिन आज उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को झटका लगा. यहां कांग्रेस के गफ्फार खान उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वहीं, पीपाड़ में कल कांग्रेस का अध्यक्ष बना था, लेकिन उपाध्यक्ष पद भाजपा के खाते में चला गया.
इधर, सोमवार को मथानिया में अध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्षदों को रोकने को लेकर हुए हंगामे के बाद आज सुरक्षा के लिहाज से ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा अपने पार्षदों के साथ पूरी तैयारी से पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने सिर पर हेलमेट पहन रखा था.
पढ़ें- जोधपुर संभाग: 40 में से 36 निकाय भाजपा के, 4 जिलों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला
भोपालगढ़ में भाजपा को झटका, कांग्रेस के गफ्फार खान जीते: भोपालगढ़ में सोमवार को कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद भाजपा का अध्यक्ष जीत गया था, लेकिन आज उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. यहां कांग्रेस के गफ्फार खान उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए. दिव्या मदेरणा ने कहा- 2 साल बाद हमारी सरकार आएगी. पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा कि कल जिस तरीके से पुलिस विधायक का सहयोग कर रही थी, ऐसे लोगों को ध्यान रखना होगा कि 2 साल बाद हमारी सरकार आएगी. आज हम हर स्तर पर मुकाबला करने के लिए तैयार हैं.
मथानिया में कांग्रेस का कब्जा, जितेंद्र बने उपाध्यक्ष: दिव्या मदेरणा मथानिया में अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी जीत दिलाने में कामयाब रहीं. मथानिया नगर पालिका में कांग्रेस के जितेंद्र उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. कांग्रेस प्रत्याशी को 18 मत मिले, जबकि भाजपा के भरत चारण को 7 मत ही मिले.
तिंवरी में समू देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित: तिंवरी नगरपालिका में भाजपा की समू देवी 25 में से 14 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष बनी हैं.
बालेसर में भाजपा के रूप सिंह इंद्रा निर्विरोध उपाध्यक्ष: शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बालेसर नगर पालिका में भाजपा के रूप सिंह इद्रा को बाईपास मिल गया. यहां कांग्रेस की ओर से किसी ने नामांकन नहीं भरा, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया गया. शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने बालेसर में पहली नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी.
पीपाड़ में उलटफेर, भाजपा की पुष्पा तिवारी निर्विरोध जीतीं: पीपाड़ सिटी नगर पालिका में जहां सोमवार को कांग्रेस की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी, वहीं आज उलटफेर हो गया. भाजपा की पुष्पा तिवारी को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया गया. यहां कांग्रेस की ओर से नामांकन करने वाले बक्सा राम ने अपना नामांकन वापस ले लिया.
बिलाड़ा में भाजपा के प्रमोद कुमार बने उपाध्यक्ष: बिलाड़ा नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रमोद कुमार और कांग्रेस के ललित कुमार के बीच मुकाबला हुआ. 40 वार्ड की पालिका में भाजपा के प्रमोद कुमार को 26 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 14 मत प्राप्त हुए.
सिरोही में कांग्रेस का दबदबा, ईश्वर सिंह डाबी निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित: नगरपरिषद सिरोही के उपसभापति चुनाव में मंगलवार को कांग्रेस ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम किया. कांग्रेस के पार्षद ईश्वर सिंह डाबी निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए भाजपा ने उपसभापति पद के लिए संतोष छीपा को अपना प्रत्याशी घोषित किया था. राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की ओर से भी प्रत्याशी के नाम की पुष्टि की गई थी, लेकिन निर्धारित समय तक संतोष छीपा नामांकन दाखिल नहीं कर सके.
रिटर्निंग अधिकारी ने की घोषणा: मंगलवार को नामांकन वापसी का समय दोपहर 2 बजे समाप्त हुआ. समय सीमा खत्म होते ही रिटर्निंग अधिकारी परमजीत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी ईश्वर सिंह डाबी को निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित घोषित कर दिया.
कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल: परिणाम की घोषणा होते ही कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल बन गया. समर्थकों ने नगरपरिषद परिसर में जमकर नारेबाजी की और ईश्वर सिंह डाबी को बधाई दी.
नगरपरिषद में कांग्रेस का पूर्ण कब्जा: इससे एक दिन पहले हुए सभापति चुनाव में भी भाजपा के पांच पार्षदों के मतदान को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हुई थीं. नगरपरिषद में कांग्रेस के 23 और भाजपा के 5 पार्षद हैं. सभापति के बाद अब उपसभापति पद पर भी कांग्रेस का कब्जा हो गया है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


