होमशिक्षा-करियरराजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले
शिक्षा-करियर

राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले

राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले उदयपुर संभाग में प्रशासनिक और जनजातीय क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। ऐसे में नई नियुक्ति के बाद संभागीय प्रशासन…

Hindustan के अनुसार21 अगस्त 2026 को 06:55 pm बजे
राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले

उदयपुर संभाग में प्रशासनिक और जनजातीय क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। ऐसे में नई नियुक्ति के बाद संभागीय प्रशासन में कामकाज की दिशा में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, कृषि और प्रशासनिक प्रशिक्षण से जुड़े विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर छोटा फेरबदल किया है। सरकार ने 6 IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) और 7 RAS (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में तीन ऐसे IAS अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी गई है, जो फिलहाल APO चल रहे थे। इस फेरबदल में उदयपुर संभागीय आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई नियुक्ति की गई है।

सरकार ने उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का तबादला कर उन्हें जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (TAD) आयुक्त के पद पर लगाया है। उनके स्थान पर APO चल रहे खजान सिंह को उदयपुर संभागीय आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। निकाय चुनाव की प्रक्रिया के बीच उदयपुर जैसे महत्वपूर्ण संभाग में प्रशासनिक नेतृत्व में यह बदलाव अहम माना जा रहा है।

गुईटे को HCM रीपा भेजा गया

तबादला सूची के अनुसार APO चल रहे एच.गुईटे को OSD, सेंटर फोर गुड गवर्नेंस, HCM रीपा जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं अविचल चतुर्वेदी को आयुक्त, खाद्य सुरक्षा के पद पर लगाया गया है। दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देकर सरकार ने लंबे समय से लंबित पोस्टिंग का रास्ता साफ किया है।

सोहनलाल को कृषि विभाग, तो दिव्यांश को शिक्षा विभाग भेजा

इसके अलावा सोहनलाल का तबादला अतिरिक्त आयुक्त, वाणिज्यिक कर के पद से किया गया है। उन्हें अब कृषि विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ब्यावर के SDM दिव्यांश सिंह का तबादला शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर किया गया है। उनके स्थानांतरण के बाद ब्यावर में SDM पद पर नई नियुक्ति की जाएगी।

7 राप्रसे अधिकारियों का तबादला भी हुआ

सरकार की ओर से किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल में RAS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं और कुल 7 RAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। हालांकि, निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण इस तरह के प्रशासनिक बदलावों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर नजर बनी हुई है।

बता दें कि राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के नगरीय निकायों में दो चरणों में मतदान प्रस्तावित है। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही आचार संहिता लागू है। ऐसे में सरकार की ओर से अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत की जा रही हैं।

इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा उदयपुर संभागीय आयुक्त के तबादले को लेकर है। प्रज्ञा केवलरमानी को टीएडी आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि खजान सिंह को उदयपुर संभागीय आयुक्त बनाया गया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें