इंडिगो फ्लाइट में पैसेंजर की तबीयत बिगड़ी: जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई; दुबई फ्लाइट करीब 6 घंटे लेट - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Indigo Flight Medical Emergency | Surat To Jaipur Flight Delayed इंडिगो फ्लाइट में पैसेंजर की तबीयत बिगड़ी:जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई; दुबई फ्लाइट करीब 6 घंटे लेट…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Indigo Flight Medical Emergency | Surat To Jaipur Flight Delayed
इंडिगो फ्लाइट में पैसेंजर की तबीयत बिगड़ी:जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई; दुबई फ्लाइट करीब 6 घंटे लेट
- कॉपी लिंक
सूरत से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में आज एक पैसेंजर की तबीयत बिगड़ गई। फ्लाइट क्रू ने तत्काल स्थिति को संभाला और जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। वहीं स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई इंटरनेशनल फ्लाइट का लेट लतीफी का सिलसिला लगातार आठवें
लैंडिंग के बाद पैसेंजर को तुरंत हॉस्पिटल भेजा
इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E - 6852 सूरत से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान विमान में सवार एक पैसेंजर की तबीयत अचानक खराब हो गई। पैसेंजर की स्थिति को देखते हुए फ्लाइट क्रू ने आवश्यक मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू की और जयपुर एयरपोर्ट को इसकी सूचना दी।
मेडिकल इमरजेंसी की सूचना के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। इसके बाद विमान ने शाम 5 बजकर 36 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम और एयरपोर्ट से जुड़े कर्मचारियों ने पैसेंजर्स को विमान से बाहर निकाला। पैसेंजर को तत्काल मेडिकल हेल्प उपलब्ध कराने के लिए नजदीकी हॉस्पिटल भेजा गया।
स्पाइसजेट फ्लाइट की लेट लतीफी जारी
स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई इंटरनेशनल फ्लाइट SG-5157 की लेट लतीफी का सिलसिला लगातार आठवें दिन भी जारी है। शाम 5:55 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट अब करीब 6 घंटे से ज्यादा की देरी के बाद देर रात 12:05 बजे रवाना होने की संभावना है।
लगातार आठवें दिन उड़ान में देरी से पैसेंजर्स का सब्र भी जवाब देने लगा है। एयरपोर्ट पर बच्चे, बुजुर्ग और अन्य घंटों फ्लाइट का इंतजार करने को मजबूर हैं।
बता दें कि स्पाइसजेट की घरेलू उड़ानों के साथ अब इंटरनेशनल फ्लाइट भी लगातार लेट लतीफी की चपेट में है। ऐसे में अब देखना होगा आखिर स्पाइसजेट की फ्लाइट समय पर कब उड़ान भरेगी और पैसेंजर्स को कब इस रोज-रोज के इंतजार से राहत मिलेगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर-दुबई फ्लाइट का शेड्यूल बिगड़ा : एक सप्ताह से रोज 3 से 8 घंटे तक लेट - Jaipur News

कलेक्टरों ने 41 जिलों में 10245 वार्डों की लॉटरी निकाली: 10 निगमों में विवादों के बीच लॉटरी, 855 में से 520 वार्ड सामान्य होंगे - Jaipur News

दिल्ली में खराब मौसम के कारण जयपुर आई फ्लाइट: मुंबई से आ रहा इंडिगो का प्लेन डायवर्ट किया गया, कुछ फ्लाइट होल्ड पर - Jaipur News


