जयपुर समेत 6 जिलों में बारिश,बीकानेर में ओले भी गिरे: खेतों में पानी भरा; तेज हवा से बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकराई, किसान की मौत - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Rain Yellow Alert & Temperature Drops जयपुर समेत 6 जिलों में बारिश,बीकानेर में ओले भी गिरे:खेतों में पानी भरा; तेज हवा से बाइक अनियंत्रित होकर बस से…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Update | Rain Yellow Alert & Temperature Drops
जयपुर समेत 6 जिलों में बारिश,बीकानेर में ओले भी गिरे:खेतों में पानी भरा; तेज हवा से बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकराई, किसान की मौत
- कॉपी लिंक
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम में बदलाव हुआ है। रविवार शाम को जयपुर शहर में मौसम बदला और गलताजी इलाके में तेज बारिश हुई। सीकर शहर में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। लक्ष्मणगढ़ में भी करीब पौन घंटे तक बरसात हुई।
बीकानेर जिले के महाजन एरिया के पास शेरपुरा में तेज बारिश और आंधी के साथ ओले भी गिरे। इस दौरान खेतों में पानी भर गया, जिससे फसलों को नुकसान हुआ है। महाजन-सरदारशहर रोड पर तेज हवा से बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। हादसे में किसान की मौत हो गई।
अलवर शहर सहित जिले के कई हिस्सों में शाम को घने बादल छाए और कुछ देर बाद हल्की बारिश हुई। दौसा जिले के महवा में भी शाम को मौसम बदला और काले बादल छाने के साथ बिजली चमकने लगी। कुछ देर बाद क्षेत्र में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया।
चूरू शहर में शाम को करीब 15 मिनट तेज बारिश हुई। जिले के सुजानगढ़ में भी बरसात हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी 13 जिलों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने के साथ तेज हवा चलने और हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है।
देखें बारिश की तस्वीरें…
पारा 4 डिग्री तक गिरा, रात में बढ़ी ठंडक
वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से हुई बारिश-ओलावृष्टि का असर तापमान पर दिखा। जैसलमेर में रविवार दिन का अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 36.8 डिग्री दर्ज हुआ। उदयपुर में 32, बाड़मेर में 35.8, बीकानेर में 37.1, चूरू में 38.3, श्रीगंगानगर में 38, जोधपुर में 34.9, झुंझुनूं में 36, चित्तौड़गढ़ में 35 और पिलानी में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस फलोदी में दर्ज हुआ।
कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल
जयपुर में शनिवार को दिनभर मौसम ड्राई रहा। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्के बादल छाए, जिससे धूप कमजोर रही। यहां अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यहां बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
अजमेर में शनिवार सुबह से दिनभर धूप खिली रही। शाम को बादल छाए, लेकिन बरसात नहीं हुई। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री व न्यूनतम 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बूंदाबादी हो सकती है।
अलवर में शनिवार सुबह धूप खिली रही। दोपहर में बादल छाए रहे, जिससे गर्मी का असर कम हुआ। हल्की ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों की तुलना में तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही।
सीकर में शनिवार को दिनभर तेज धूप और उमस का मौसम रहा। शाम को कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए। सीकर में पिछले एक सप्ताह से मौसम ड्राई बना हुआ है। सीकर में अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोटा में शनिवार को दिनभर तेज धूप रही। शाम को अचानक मौसम बदला। तेज हवा चलने लगी। कोटा जिले के मंडाना में बारिश के साथ ओले गिरे। अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
उदयपुर में शनिवार को भी लोग गर्मी से बेहाल रहे। सुबह करीब 9 बजे से ही तेज धूप हो गई। दोपहर में गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जोधपुर में शनिवार को तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं जताई है।
- ट्रक की टक्कर से सरकारी स्कूल के लेक्चरर की मौत: छुट्टी के बाद लौट रहे थे घर; रोजाना कार में जाते थे, आज बाइक पर गए
- गहलोत बोले-BJP निकायों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी: जनता में धारणा, भाजपा ने धनबल से बनाए मेयर-चेयरमैन, पहली बार सत्ता का ऐसा दुरुपयोग हुआ
- 636 बदमाशों की 220 करोड़ की काली कमाई: पुलिस ने तैयार की फार्महाउस, बंगलों, लग्जरी कारों की लिस्ट; लॉरेंस-रोहित जैसी गैंग के गुर्गे रडार पर
- बात खरी हैपूर्व मंत्री ने याद दिलाई लाल डायरी: ‘लक्ष्मी’ के स्वामी निकले BDO नारायण; आंखों पर पट्टी बांधकर हथौड़ा मारने का 'करतब'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


