जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट व्यवसायियों को मिलेगा 6 हजार का डिस्काउंट: ईपीसीएच की कमेटी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी; आधी से भी कम दर में मिलेगा स्टेंड - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Handicraft Exporters Get Major Discount For IHGF Delhi Fair जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट व्यवसायियों को मिलेगा 6 हजार का डिस्काउंट:ईपीसीएच की कमेटी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी;…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Handicraft Exporters Get Major Discount For IHGF Delhi Fair
जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट व्यवसायियों को मिलेगा 6 हजार का डिस्काउंट:ईपीसीएच की कमेटी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी; आधी से भी कम दर में मिलेगा स्टेंड
- कॉपी लिंक
एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल एंड हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) की ओर से IHGF दिल्ली फेयर-ऑटम 2026 में एक्सपोटर को डिस्काउंट देगा। इसके तहत आधी से भी कम रेट में डिस्कांउट देने का प्रस्ताव कमेटी ने मंजूर कर लिया है। एक्सपोर्टर को 6 हजार रुपए प्रति स्क्वायर मीटर का डिस्काउंट दिया जाएगा। दरअसल, आईएचजीएफ दिल्ली फेयर–ऑटम 2026 इस बार बार 13 से 17 अक्टूबर को होगा। इसे लेकर हाल ही में 16 अगस्त 2026 को जोधपुर के ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर बोरानाड़ा में इंडस्ट्री एसोसिएशन और एक्सपोटर की ईपीसीएच के चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में सभी एक्सपोर्टर ने बूथ के लिए 4 हजार प्रति स्क्वायर मीटर कम करने का प्रस्ताव रखा था। युद्ध और अमेरिका के लगाए टेरिफ का असर जानकारी के अनुसार युद्ध और टैरिफ की वजह से हैंडीक्राफ्ट के बिजनेस पर काफी असर हुआ है। इसके लिए दिल्ली में होने वाले फेयर के लिए जोधपुर के एक्सपोर्टर ने 4 हजार रुपए स्क्वायर मीटर कम करने का प्रस्ताव रखा था। इसे लेकर गुरुवार को हुई मीटिंग में निर्णय लिया गया कि एक्सपोर्टर को 6 हजार रुपए प्रति स्क्वायर मीटर का डिस्काउंट दिया जाएगा। जोधपुर को दी तीन बड़ी सौगात जोधपुर से करीब 4500 करोड़ का हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट होता है। ईपीसीएच ने जोधपुर के एक्सपोर्टर्स को तीन बड़ी सौगात दी है। यह प्रस्ताव था कि स्टेंड की रेट में 4 हजार रुपए प्रति स्क्वायर मीटर की राहत दी जाए। बैठक में यह फैसला लिया गया है कि अब 6 हजार रुपए प्रति स्क्वायर मीटर की राहत दी जाएगी। यह राहत केवल अक्टूबर में आयोजित होने वाले फेयर में ही नहीं बल्कि फरवरी में आयोजित होने वाले फेयर में भी जारी रखी जाएगी। इसके अलावा यूरोप व अमेरिका में ओवरसीज वेयर हाउस खोलने, आईएमएम व भारत टेक्स सहित कुछ फेयर में स्टेंड लगाने पर 250 रुपए प्रति वर्ग मीटर सहायता देने।
अवधेश फेयर कमेटी के अध्यक्ष, प्रियेश उपाध्यक्ष सीओए की बैठक में अक्टूबर फेयर की स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया गया। इ समें अवधेश अग्रवाल को फेयर कमेटी का अध्यक्ष बनाया गयाद्व इसके अलावा जोधपुर के प्रियेश भंडारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा राजेश जैन, प्रदीप मुछाला, सलमान आजम व आरबी लाहौटी को भी फेयर कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। खरीदारों को बुलाने के लिए 120 देशों में लगाए बूथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के तहत अब एसोसिएशन उन देशों को भी सरकार के साथ अप्रोच कर रही है, जहां संभावना ज्यादा है। चेयरमैन डॉ. खन्ना ने बताया था कि- हम नए देशों जैसे लैटिन अमेरिका, साउथ अफ्रीका और अर्जेंटीना जैसे देशों को अप्रोच कर रहे हैं, क्योंकि अब हमें अमेरिका पर डिपेंड नहीं रहना है। उन्होंने बताया- फेयर में खरीदारों को बुलाने के लिए 120 देशों में बूथ लगा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर हम लोग प्रमोट कर रहे हैं। अभी जो हालात बन रहे हैं, उससे ऑर्डर की संख्या कम हो गई है। अभी केवल एक या दो हॉट सेलिंग प्रोडक्ट पर ही फोकस कर रहे हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को 6 महीने का एक्सटेंशन, 2027 तक संभालेंगे राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी

राजस्थान के मुख्य सचिव का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा: वी श्रीनिवास अब फरवरी में होंगे रिटायर; भास्कर एप ने 23 दिन पहले ही बता दिया था - Jaipur News

जयपुर मंत्री जोगाराम पटेल बोले- राजस्थान में हर वर्ग के लिए सरकार ने काम किया, जीत के संकल्प के साथ चुनाव में जाएंगे


