राजस्थान निकाय चुनाव: 60 हजार से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में, जयपुर में सबसे ज्यादा तो सलूंबर में सबसे कम
राजस्थान के 309 निकायों के 10,245 वार्डों में कुल 60,894 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें से 88% पर्चे अंतिम दिन भरे गए। आज, 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जयपुर:…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
राजस्थान के 309 निकायों के 10,245 वार्डों में कुल 60,894 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें से 88% पर्चे अंतिम दिन भरे गए। आज, 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
जयपुर: राजस्थान में हो रहे निकाय चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने के लिए महज 3 दिन का समय मिला। पहले नामांकन दाखिल करने के केंद्र सूने रहे। केवल 1134 दावेदारों ने ही आवेदन किया। दूसरे दिन महज 6376 नामांकन दाखिल हुए। तीसरे और अंतिम दिन 45,000 से ज्यादा नामांकन दाखिल हुए। यानी 88 फीसदी दावेदारों ने अंतिम दिन अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। प्रदेश के 309 निकाय हैं। इनके 10245 वार्डों में कुल 60,894 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं।
आज जांच, परसों दोपहर तक नाम वापसी
निर्वाचन विभाग की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक 1 सितंबर यानी आज मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच का दिन है। हालांकि नामांकन पत्र दाखिल करते समय रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से प्रारंभिक जांच होती है। कोई कमी होने पर तुरंत सूचित किया जाता है और इसके बाद ही आवेदन को जमा किया जाता है लेकिन जिला स्तर पर जांच का अलग दिन तय होता है। अगर कोई कमी पाई जाती है तो सुधार का समय नहीं मिलता बल्कि नामांकन रद्द कर दिया जाता है। हालांकि ऐसे केस बामुश्किल ही देखने को मिलते हैं।
सबसे ज्यादा नामांकन जयपुर जिले में
41 जिलों की 10 नगर निगम, 51 जिला परिषद और 248 नगर पालिकाओं में कुल 10245 वार्ड हैं। इनमें से सर्वाधिक प्रत्याशी जयपुर जिले में सामने आए हैं। जयपुर में कुल 690 वार्ड हैं। इनमें कुल 3,865 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करके दावेदारी प्रस्तुत की है। दूसरे नंबर पर झुंझुनूं जिला है जहां 555 वार्डों में कुल 3437 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में ताल ठोकी है। 2,480 प्रत्याशियों के साथ सीकर तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर कोटपूतली बहरोड़ (2239 नामांकन) और पांचवें स्थान पर दौसा (2125 नामांकन) है।
सलूंबर में सबसे कम प्रत्याशी मैदान में
नवगठित जिले सलूंबर में सबसे कम प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। सलूंबर में कुल 25 वार्ड हैं इनमें 108 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा कराए हैं। सबसे कम प्रत्याशियों वाले जिले में दूसरे स्थान पर फलौदी है जहां 60 वार्डों में 256 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। 355 नामांकन के साथ डूंगरपुर तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर जैसलमेर (437 नामांकन) और पांचवें स्थान पर बाड़मेर (502 नामांकन) है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


