उदयपुर संभाग : नगर निगम के 60 वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी, उदयपुर में मेयर पद अनारक्षित
उदयपुर संभाग : नगर निगम के 60 वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी, उदयपुर में मेयर पद अनारक्षित उदयपुर संभाग के तीन जिलों के वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हुई. Published : August 17, 2026 at 2:25 PM IST |Updated : August 1…

सौजन्य से:- ETV Bharat
उदयपुर संभाग : नगर निगम के 60 वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी, उदयपुर में मेयर पद अनारक्षित
उदयपुर संभाग के तीन जिलों के वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हुई.
Published : August 17, 2026 at 2:25 PM IST
|Updated : August 17, 2026 at 3:11 PM IST
उदयपुर/डूंगरपुर/चित्तौड़गढ़ : उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों के आरक्षण को लेकर सोमवार को लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई. जिला परिषद सभागार में सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रक्रिया करीब एक घंटे में पूरी हुई. लॉटरी के जरिए सभी 80 वार्डों का आरक्षण तय किया गया. वहीं, डूंगरपुर और चित्तौड़गढ़ नगरपालिका के 60 वार्डों में आरक्षण की लॉटरी हुई.
मेयर की सीट रहेगी अनारक्षित : इस बार उदयपुर नगर निगम के मेयर का पद अनारक्षित (ओपन) रखा गया है. यानी मेयर पद के लिए किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है. मेयर पद के आरक्षण को लेकर पहले से चल रही चर्चाओं पर भी अब विराम लग गया है. लॉटरी प्रक्रिया के तहत 80 वार्डों में से 32 वार्ड सामान्य (ओपन) वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं. वहीं, 16 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं.
पढे़ं. बड़ा अपडेट : प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों की आरक्षण लॉटरी अब 17 और 18 सितंबर को
इसके अलावा 11 वार्ड ओबीसी (ओपन) और 5 वार्ड ओबीसी महिला, 5 वार्ड एससी (ओपन) और 3 वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं. वहीं, 5 वार्ड एसटी (ओपन) और 3 वार्ड एसटी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं. उदयपुर जिला परिषद सभागार में हुई लॉटरी प्रक्रिया जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़ और जितेंद्र ओझा की मौजूदगी में करवाई गई.
करीब एक घंटे चली प्रक्रिया के बाद नगर निगम के सभी 80 वार्डों का आरक्षण तय हो गया. आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही नगर निगम चुनाव को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. अब राजनीतिक दल और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदार अपने-अपने वार्डों के आरक्षण के अनुसार आगे की रणनीति तैयार करेंगे.
डूंगरपुर निकाय चुनाव :
डूंगरपुर नगरपरिषद के 40 वार्डों में आरक्षण की लॉटरी हुई.
- वार्ड संख्या - 6, 7, 8 एससी वर्ग के लिए आरक्षित, इसमें वार्ड 8 एससी महिला के लिए आरक्षित
- वार्ड संख्या - 3, 11, 23, 25, 28 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित, इसमें वार्ड संख्या 3 व 11 महिला एसटी के लिए आरक्षित
- वार्ड संख्या - 4, 5, 13, 16, 17, 34, 36, 40 ओबीसी वार्ड के लिए आरक्षित, इसमें 40, 4, 36 वार्ड महिला ओबीसी के लिए आरक्षित
- वार्ड संख्या - 15, 19, 9, 14, 29, 39, 30, 33 जनरल महिला के लिए आरक्षित
- वार्ड संख्या - 1, 2, 10, 12, 18, 20, 21, 22, 24, 26, 27, 31, 32, 35, 37 और 38 सामान्य ओपन के लिए आरक्षित
सागवाड़ा नगरपालिका के 35 वार्डों में आरक्षण की लॉटरी हुई.
- वार्ड संख्या - 10, 25, 26, 27 एससी वर्ग के लिए आरक्षित, जिसमें वार्ड 10 एससी महिला के लिए आरक्षित
- वार्ड संख्या - 1, 3, 8, 16, 29, 30, 31, 34, 35 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित, जिसमें वार्ड 3, 16 और 1 महिला एसटी के लिए आरक्षित
- वार्ड संख्या - 11, 12, 5, 23 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित, जिसमें वार्ड 5 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित
- वार्ड संख्या - 6, 33, 14, 21, 28, 2 जनरल महिला के लिए आरक्षित
- वार्ड संख्या - 4, 7, 9, 13, 15, 17, 18, 19, 20, 22, 24 और 32 जनरल ओपन के लिए आरक्षित
चित्तौड़गढ़ जिले में निकाय आरक्षण लॉटरी
नगर परिषद निम्बाहेड़ा के 45 वार्डों में आरक्षण की लॉटरी
- एससी के वार्ड - 09, 05, 41 (पुरुष), वार्ड -30, 39 (महिला)
- एसटी के वार्ड - 08 (पुरुष), वार्ड - 37 (महिला)
- ओबिसी के वार्ड - 23, 25, 10, 36, 22, 35 (पुरुष), वार्ड - 45, 11, 15 (महिला)
- सामान्य के वार्ड - 01, 04, 12, 14, 16, 17, 20, 21, 24, 27, 28, 29, 31, 32, 34, 38, 40, 42, 43 (पुरुष), वार्ड - 13, 44, 03, 33, 02, 18, 06, 26, 19, 07 (महिला)
कपासन नगर पालिका के 25 वार्डों में आरक्षण की लॉटरी
- एससी के वार्ड - 02, 22 (पुरुष), वार्ड 18 (महिला)
- एसटी के वार्ड - 08
- ओबीसी के वार्ड - 06, 17, 15 (पुरुष), वार्ड - 07, 13 (महिला)
- सामान्य के वार्ड - 1, 4, 5, 9, 11, 12, 14, 16, 19, 21, 22, 23, 25 (पुरुष), वार्ड 03, 10, 24, 20, 23 (महिला)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?

उदयपुर नगरनिगम-जानिए आपके वार्ड से किस वर्ग का बनेगा पार्षद: 16 महिलाओं के लिए रिजर्व; देखिए-वार्डों में आरक्षण की पूरी सूची - Udaipur News

उदयपुर नगर निगम के वार्ड आरक्षण की लॉटरी हुई पूरी - वार्ड वाइज सूची


