होमधर्म-आस्थाएमपी में नाले में बही कार, 7 की मौत: बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं; यूपी में गंगा का पानी हाईवे पर आया
धर्म-आस्था

एमपी में नाले में बही कार, 7 की मौत: बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं; यूपी में गंगा का पानी हाईवे पर आया

- Hindi News - National - IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; UP MP Rajasthan Uttarakhand Gujarat Mumbai Delhi Weather | Ganga Yamuna Water Level LIVEएमपी में नाले में बही कार, 7 की मौत:बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबी…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 अगस्त 2026 को 09:15 am बजे
एमपी में नाले में बही कार, 7 की मौत:  बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं; यूपी में गंगा का पानी हाईवे पर आया

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; UP MP Rajasthan Uttarakhand Gujarat Mumbai Delhi Weather | Ganga Yamuna Water Level

LIVEएमपी में नाले में बही कार, 7 की मौत:बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं; यूपी में गंगा का पानी हाईवे पर आया

- कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में निर्माणाधीन पुल पर भारी बारिश के बीच ईको वैन नाले में बह गई। वैन में 11 लोग सवार थे। हादसे में अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। तेज बारिश के कारण नाले का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अधूरा पुल दिखाई नहीं दिया, जिससे वैन नाले में जा गिरी।

राजस्थान के जयपुर स्थित कानोता और झालावाड़ का कालीखाड़ डैम ओवरफ्लो हो गया है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में रविवार रात सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। बाड़मेर में भी सड़कें लबालब हो गईं। रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी, हॉस्पिटल रोड समेत प्रमुख इलाकों में 2 से 4 फीट तक पानी भर गया। कई जगह दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया।

यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। फर्रुखाबाद-बिजनौर में गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर बह रहा है। कई सड़कें डूब गई हैं। 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। लोग सड़कों पर टेंट लगाकर रह रहे हैं। काशी में सभी 84 घाटों को जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गया है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…

अपडेट्स

- कॉपी लिंक

राजगढ़ में निर्माणाधीन पुल से ईको कार बह गई। इसमें कुल 11 लोग सवार थे। इनमें से दो लोग बाहर निकाल आए। अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं। बचाव दल बाकी लोगों की तलाश कर रहा है।

हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हुआ। सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे और एसडीओपी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे।

उधर, पचोर में नरसिंहगढ़ से आ रही भार्गव ट्रैवल्स की बस उफनते नाले में फंस गई। पानी का बहाव तेज होने की वजह से बस लहराने लगी। यात्रियों ने कूदकर जान बचाई।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 124 सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं, 255 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर (DTR) भी ठप पड़े हैं। सड़कों के बंद होने से मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 51 सड़कें बंद हैं। इसके बाद कुल्लू में 39 और शिमला में 13 सड़कें बंद हैं।

इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक 155 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 68 लोगों की जान आपदा से जुड़ी घटनाओं में, जबकि 87 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

राजस्थान के बाड़मेर में रविवार रात करीब ढाई घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के बाद निचले इलाकों में कई जगह दुकानों और घरों में पानी घुस गया।

- कॉपी लिंक

सिक्किम के बारदांग में रातभर हुई तेज बारिश से 20 माइल के पास NH-10 पर मलबा आ गया। इससे सड़क बंद हो गई। इससे कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है। मौके पर अधिकारी और सड़क साफ करने वाली टीमें पहुंच गई हैं।

NH-10 सिक्किम को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाला अहम मार्ग है। इसी रास्ते से स्थानीय लोगों, पर्यटकों, व्यावसायिक वाहनों और जरूरी सामान की आवाजाही होती है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से काशी विश्वनाथ मंदिर के 6 प्रवेश द्वारों में से मुख्य गंगा द्वार को बंद कर दिया गया है। गंगा का पानी बढ़ने से घाटों पर आने-जाने में भी परेशानी हो रही है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के सभी जिलों में देर रात से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

हरियाणा में एक दिन के ब्रेक के बाद आज से 13 अगस्त तक प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 10, 11 और 13 अगस्त को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

बिहार में मानसून एक्टिव है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में करीब 40Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

एमपी में सोमवार को भी 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल में तो रात भर से तेज बारिश हो रही है। उज्जैन संभाग में भी बारिश जारी है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज से राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताते हुए 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

यूपी के सभी 75 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। ललितपुर और महोबा में भारी से भारी बारिश का अलर्ट है। गंगा, यमुना, शारदा और सरयू समेत 10 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। पूरी खबर पढ़ें

- कॉपी लिंक

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें