होमधर्म-आस्थाजयपुर-अलवर समेत 7 जिलों में बरसात: धौलपुर में घरों में पानी घुसा, सड़कें डूबीं; झालावाड़ जिले में बवंडर आया; कल 25 जिलों में अलर्ट - Jaipur News
धर्म-आस्था

जयपुर-अलवर समेत 7 जिलों में बरसात: धौलपुर में घरों में पानी घुसा, सड़कें डूबीं; झालावाड़ जिले में बवंडर आया; कल 25 जिलों में अलर्ट - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Heavy Rain Forecast In Alwar Dausa Bharatpur जयपुर-अलवर समेत 7 जिलों में बरसात:धौलपुर में घरों में पानी घुसा, सड़कें डूबीं; झालावाड़ जिले में बवंडर आय…

Dainik Bhaskar के अनुसार6 अगस्त 2026 को 06:15 pm बजे
जयपुर-अलवर समेत 7 जिलों में बरसात:  धौलपुर में घरों में पानी घुसा, सड़कें डूबीं; झालावाड़ जिले में बवंडर आया; कल 25 जिलों में अलर्ट - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Alert | Heavy Rain Forecast In Alwar Dausa Bharatpur

जयपुर-अलवर समेत 7 जिलों में बरसात:धौलपुर में घरों में पानी घुसा, सड़कें डूबीं; झालावाड़ जिले में बवंडर आया; कल 25 जिलों में अलर्ट

- कॉपी लिंक

राजस्थान में लोकल वेदर सिस्टम बनने से गुरुवार को जयपुर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, भरतपुर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली में बरसात हुई। इस दौरान जगह-जगह पानी भरने से जनजीवन प्रभावित नजर आया।

जयपुर में रात को मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हुई। दिल्ली रोड स्थित ईदगाह क्षेत्र और खोले के हनुमान जी मंदिर इलाके में बरसात हुई। अलवर में सिलीसेढ़ लेक को भरने वाली बरसाती नदी में उफान आ गया।

धौलपुर जिले के बसेड़ी में करीब 4 इंच और बाड़ी में करीब ढाई इंच बरसात हुई। इस दौरान घरों में पानी घुस गया। भरतपुर जिले के बयाना में करीब 3 इंच बरसात हुई। तेज बारिश से कई इलाकों में सड़कें डूब गई। लगातार बारिश से पहाड़ी झरने भी बहने लगे।

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी कस्बे में सुबह करीब 7 बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो सुबह 10:30 बजे तक जारी रहा। मुख्य बाजारों, निचले इलाकों और कॉलोनियों में जलभराव हो गया। करौली जिले के टोडाभीम में बुधवार देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहा।

झालावाड़ के अकलेरा में बवंडर आया

झालावाड़ जिले के अकलेरा में दोपहर करीब 3 बजे बवंडर आया। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी 2 बाइक गिर गईं। झालावाड़ शहर में शाम करीब 5 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई, जो करीब 1 घंटे तक जारी रही।

मौसम विभाग की मानें तो भारी बारिश का यह दौर अब उदयपुर और कोटा संभाग के क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में बारिश की स्थिति

ये शहर सबसे ज्यादा गर्म

मानसून के बड़े अपडेट्स

पिछले 24 घंटों में कहां कितनी हुई बारिश: पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अलवर के गोविंदगढ़ और कठूमर, भरतपुर के भुसावर, बयाना, नगर, सीकरी, पहाड़ी और कुम्हेर, धौलपुर के सरमथुरा, बाड़ी और बसेड़ी, दौसा के सिकराय, करौली के हिंडौन, मासलपुर और सुरौठ और सवाई माधोपुर के तलवाड़ा में 2 से लेकर 8 इंच तक बरसात हुई।

उत्तरी राजस्थान में भी अच्छी बारिश: दूसरी ओर, उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के कुछ इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। श्रीगंगानगर और चूरू के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। चूरू के राजगढ़ और तारानगर में भी तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया।

6 डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान: बारिश के कारण अलवर-दौसा में गुरुवार को अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया। दौसा में 28.1 डिग्री, अलवर में 27.8 डिग्री, सिरोही में 27.6 डिग्री, प्रतापगढ़ में 28.7 डिग्री, डूंगरपुर में 30.6 डिग्री और उदयपुर में 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गंगानगर और बीकानेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री, जैसलमेर में 37.3 डिग्री, फलोदी में 37.2 डिग्री, चूरू में 37 डिग्री, बाड़मेर में 36.7 डिग्री और हनुमानगढ़ में 35.8 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान के मौसम की PHOTOS….

पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें