7 में से 6 निगम में भाजपा के डिप्टी-मेयर,कांग्रेस 0: अजमेर-पाली में लॉटरी से हुआ फैसला, बीकानेर में बहुमत के बाद भी हारी कांग्रेस - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Civic Body Elections | Deputy Mayor & Chairperson Voting Today 7 में से 6 निगम में भाजपा के डिप्टी-मेयर,कांग्रेस 0:अजमेर-पाली में लॉटरी से हुआ फैसला, बीकानेर में बहुम…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Civic Body Elections | Deputy Mayor & Chairperson Voting Today
7 में से 6 निगम में भाजपा के डिप्टी-मेयर,कांग्रेस 0:अजमेर-पाली में लॉटरी से हुआ फैसला, बीकानेर में बहुमत के बाद भी हारी कांग्रेस
- कॉपी लिंक
राजस्थान में मंगलवार को हुए डिप्टी मेयर के चुनाव में 7 नगर निगम में से 6 में भाजपा जीती। बीकानेर में बड़ा उलटफेर हो गया। कांग्रेस के पास बहुमत होने के बाद भी यहां भाजपा ने डिप्टी मेयर बना लिया। यहां कांग्रेस पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। एक दिन पहले हु
अजमेर में भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों को 40-40 वोट मिले। ऐसे में लॉटरी से भाजपा जीत गई। पाली में भी लॉटरी से फैसला हुआ। यहां निर्दलीय महबूब टी ने जीत दर्ज की। डीग नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला।
जोधपुर की मथानिया नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्षद बस में पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा हेलमेट पहनकर आईं। उन्होंने कहा- यह हेलमेट सुरक्षा के लिए है। दरअसल, सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झगड़ा हो गया था।
नगर पालिका में उपाध्यक्ष चुनाव रिजल्ट…
निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS…
चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स…
पुलिस ने रोका तो खुद गेट खोलकर घुसे MLA : बीकानेर नगर निगम में वोटिंग के लिए पार्षद आए तो विधायक जेठानंद व्यास की गाड़ी को बाहर रोक दिया गया। नाराज विधायक खुद गेट खोलने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बाद में मेयर प्रत्याशी रहे सुरेंद्र सिंह उन्हें समझाकर अंदर ले गए।
बीजेपी नेता और पुलिस अफसर में धक्का-मुक्की : सवाई माधोपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए बीजेपी के नामांकन के दौरान हंगामा हो गया। अंदर जाने से रोकने पर बीजेपी चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत ने सीओ सिटी राजेंद्र मीणा से धक्का-मुक्की करते हुए कहा- क्या बकवास कर रहे हो। मैं चुनाव प्रभारी हूं, मुझे कैसे रोक सकते हो। SDM को बुलाओ, ये कौनसा नियम है।
पुलिस कस्टडी में वोट देने आया पार्षद : उदयपुर की फतहनगर नगर पालिका में बीजेपी के बागी पार्षद राजेश चपलोत को चेयरमैन के चुनाव के दौरान सोमवार को पुराने एससी-एसटी केस में गिरफ्तार किया था। वे पुलिस कस्टडी में उपाध्यक्ष पद के लिए वोट देने पहुंचे।
किस पार्टी से कितने निकाय प्रमुख बने…
नगर निगमों में वार्डों की स्थिति…
…
अजमेर । भीलवाड़ा । उदयपुर । अलवर । सीकर । पाली । बीकानेर ।
…
निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


