जयपुर मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस ने पुलिस को क्या चेताया?; जानिए पार्षदों को लेकर रखीं 7 मांगें
जयपुर मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस ने पुलिस को क्या चेताया?; जानिए पार्षदों को लेकर रखीं 7 मांगें राजस्थान निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाए। जयपुर में ज्ञापन देकर पार्षदों को धमकाने, हिरासत में ले…

सौजन्य से:- Amar Ujala
जयपुर मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस ने पुलिस को क्या चेताया?; जानिए पार्षदों को लेकर रखीं 7 मांगें
राजस्थान निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाए। जयपुर में ज्ञापन देकर पार्षदों को धमकाने, हिरासत में लेने और मतदान से रोकने से बचने के निर्देश मांगे।
विस्तार
राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद अब महापौर चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जयपुर में महापौर चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने मतगणना के दौरान हुई कथित घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर निर्वाचित कांग्रेस पार्षदों की सुरक्षित और निर्बाध भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की।
कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया कि जयपुर में मतगणना के दौरान कम से कम सात मामलों में उसके प्रत्याशी आगे चल रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें बेहद कम अंतर से पराजित घोषित कर दिया गया। पार्टी के मुताबिक, संबंधित प्रत्याशियों ने विसंगतियों पर आपत्ति जताते हुए पुनर्मतगणना की मांग की, लेकिन उनकी शिकायत सुनने के बजाय पुलिस ने कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की तथा उन्हें मतगणना स्थल से बाहर कर दिया।
मतगणना के बाद अब महापौर चुनाव पर नजर
निकाय चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद अब जयपुर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर और अन्य निकाय प्रमुखों के चुनाव होने हैं। इसी बीच कांग्रेस ने प्रशासन की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने कहा कि निर्वाचित पार्षदों को बिना किसी दबाव के निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलना चाहिए।
कांग्रेस ने आशंका जताई कि पुलिस कार्रवाई के जरिए किसी पार्षद को मतदान से दूर रखना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप होगा। पार्टी ने प्रशासन से मांग की कि किसी भी पार्षद को राजनीतिक दबाव में धमकाने, जबरन थाने ले जाने या अनधिकृत हिरासत में रखने की स्थिति नहीं बने।
यह भी पढें- जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग: सेठी कॉम्प्लेक्स के भवन मालिक पर एफआईआर, तीन धाराओं में केस
कांग्रेस ने प्रशासन के सामने रखीं 7 मांगें
कांग्रेस ने महापौर चुनाव से पहले सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की है। इसके साथ ही पार्षदों के सुरक्षित आवागमन, निर्वाचन स्थल पर प्रवेश और मतदान में किसी तरह की बाधा नहीं डालने की मांग की गई है।
पार्टी ने किसी शिकायत की स्थिति में तत्काल हस्तक्षेप के लिए वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त करने और उसका संपर्क नंबर उपलब्ध कराने को कहा है। इसके अलावा मतगणना के दौरान सामने आए सात मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की गई है।
कांग्रेस ने कथित मारपीट और अनुचित बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने, सीसीटीवी फुटेज, वीडियोग्राफी और पुलिस ड्यूटी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तथा पुनर्मतगणना और परिणाम संबंधी शिकायतों को सक्षम निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचाने की मांग भी की है।
पार्टी ने निर्वाचन व्यवस्था से जुड़ी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने और अन्य मामलों में की गई प्रारंभिक कार्रवाई से सात दिन के भीतर लिखित रूप से अवगत कराने को कहा है।
ज्ञापन जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा की ओर से दिया गया। कांग्रेस ने कहा कि वह निर्वाचन से पहले ही प्रशासन को अपनी शिकायतों और मांगों से अवगत करा रही है और महापौर चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तथा निर्बाध तरीके से कराने की अपेक्षा करती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


