जयपुर क्राइम न्यूज: कोचिंग छात्र का अपहरण कर 7 घंटे बेतहाशा पीटा, तोड़े हाथ-पैर, सड़क किनारे फेंक दिया
जयपुर क्राइम न्यूज: कोचिंग छात्र का अपहरण कर 7 घंटे बेतहाशा पीटा, तोड़े हाथ-पैर, सड़क किनारे फेंक दिया जयपुर में कोचिंग जा रहे छात्र का अपहरण कर बदमाशों ने सात घंटे तक कार में पीटा। हाथ-पैर तोड़कर 200 किलोमीटर दूर सड़क क…

सौजन्य से:- Amar Ujala
जयपुर क्राइम न्यूज: कोचिंग छात्र का अपहरण कर 7 घंटे बेतहाशा पीटा, तोड़े हाथ-पैर, सड़क किनारे फेंक दिया
जयपुर में कोचिंग जा रहे छात्र का अपहरण कर बदमाशों ने सात घंटे तक कार में पीटा। हाथ-पैर तोड़कर 200 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया। वारदात के पीछे रंजिश बताई गई।
विस्तार
जयपुर में रेलवे परीक्षा की तैयारी कर रहे एक 29 वर्षीय छात्र का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसे चलती कार में करीब सात घंटे तक बंधक बनाए रखा और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। पिटाई में छात्र के हाथ-पैर टूट गए। इसके बाद आरोपी उसे करीब 200 किलोमीटर दूर करौली जिले के मासलपुर इलाके में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। आरोप है कि छात्र के भाई ने एक आरोपी की पत्नी को भगा लिया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने छात्र को निशाना बनाया। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने करौली के सरकारी अस्पताल में भर्ती छात्र के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोचिंग जाते समय घेरा, मोबाइल भी छीना
करौली जिले के मामचारी गांव निवासी मनोज जयपुर में गोनेर रोड स्थित बैरवा कॉलोनी में किराए पर रहकर रेलवे परीक्षा की तैयारी कर रहा है। पुलिस के मुताबिक वह सुबह अपने कमरे से कोचिंग के लिए निकला था। महात्मा गांधी अस्पताल के पीछे पहुंचते ही पांच-छह युवकों ने उसे घेर लिया।
आरोपियों ने पहले उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे जबरन कार में बैठा लिया।
यह भी पढें- जयपुर: त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें और गोदाम चपेट में; धुएं का गुबार दूर तक दिखा
कार में सात घंटे तक चलता रहा मारपीट का सिलसिला
पुलिस के अनुसार कार में मौजूद एक आरोपी ने मनोज से उसके भाई और अपनी पत्नी को लेकर सवाल किए। इसके बाद आरोपियों ने रास्ते भर उसके साथ मारपीट की। छात्र को कार में बंधक बनाए रखा गया और लाठी-डंडों से पीटा गया। लगातार हुई मारपीट में मनोज के हाथ और पैर टूट गए। करीब सात घंटे तक उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया गया।
गंभीर हालत में सड़क किनारे छोड़ा
आरोपी छात्र को जयपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर करौली जिले के मासलपुर इलाके में ले गए। रामपुरा पावर हाउस के सामने उसे सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए।
राहगीरों से सूचना मिलने के बाद मासलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनोज को करौली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में शिवदासपुरा थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसके पर्चा बयान दर्ज किए। सहायक उपनिरीक्षक जयसिंह के अनुसार पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


