राजस्थान के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी: जयपुर का कानोता डैम ओवरफ्लो, गलता तीर्थ में झरने बहे; जैसलमेर जिले में नदी-नालों में उफान - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rain Alert | Water Logging Issues & Weather Update राजस्थान के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:जयपुर का कानोता डैम ओवरफ्लो, गलता तीर्थ में झरने बहे; जैसलमेर जिले मे…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rain Alert | Water Logging Issues & Weather Update
राजस्थान के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:जयपुर का कानोता डैम ओवरफ्लो, गलता तीर्थ में झरने बहे; जैसलमेर जिले में नदी-नालों में उफान
- कॉपी लिंक
राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी है। रविवार सुबह जयपुर, सीकर, श्रीगंगानगर और कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जिलों में बरसात हुई। जयपुर में करीब तीन घंटे की लगातार बारिश से शहर के हालात बिगड़ गए।
शहर के निचले इलाकों में नदी की रफ्तार से पानी बहता नजर आया। झोटवाड़ा इलाके में निवारू रोड पर पानी भर गय। इसके विरोध में लोग धरने पर बैठ गए। लोगों ने कहा- 1 महीने पहले बनी सड़क के ऐसे हालात हैं।
श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर भी पानी भरने से ट्रैफिक स्लो रहा। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में लगातार तीसरे दिन रुक-रुककर बरसात का दौर जारी रहा। सीकर के श्रीमाधोपुर कस्बे में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव हो गया।
जैसलमेर जिले के भोपा गांव में लगातार बारिश के बाद नदी बहने लगी है। कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी बहने से रास्ते भी बंद हो गए। डीडवाना-कुचामन जिले के बोरावड़ कस्बे में बारिश के बाद रास्ते में भरे पानी में करंट आने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त झुलस गया।
मौसम विभाग ने 10 अगस्त से भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताते हुए 7 जिलों में (करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 जिलों (बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, नागौर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही, जोधपुर, बाड़मेर) में येलो अलर्ट जारी किया है।
मानसून के बड़े अपडेट्स
24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई: पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। हनुमानगढ़ के भादरा में 31 MM, बारां जिले के शाहबाद में 48 MM, जोधपुर के भोपालगढ़ में 30 MM, सिरोही के माउंट आबू में 25 MM, गंगानगर के अनूपगढ़ में 24 MM, हिंदूमलकोट में 17 MM, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में 37MM बरसात दर्ज हुई। इनके अलावा अजमेर, दौसा, टोंक, उदयपुर समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। साथ ही हल्की बारिश, बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना बना रहा।
बाड़मेर में रहा तापमान 39.9 डिग्री: राज्य में हो रही बारिश का असर तापमान पर रहा। सभी शहरों में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। बाड़मेर में तापमान 39.9 डिग्री दर्ज हुआ। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री, चूरू में 35 डिग्री, दौसा में 35 डिग्री, जालोर में 34.7 डिग्री, बीकानेर में 34 डिग्री, श्रीगंगानगर व अलवर में 33.5 डिग्री, पिलानी में 33.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 33.4 डिग्री, झुंझुनूं में 33.8 डिग्री और जोधपुर में 33.7 डिग्री दर्ज हुआ।
मानसून ट्रल लाइन सामान्य स्थिति में आई: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक लो-प्रेशर सिस्टम उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगते छत्तीसगढ़ के एरिया पर बना हुआ है। ये सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की तरफ आगे बढ़ रहा है।
इसी तरह मानसून ट्रफ लाइन अब उत्तर से शिफ्ट होकर अपनी सामान्य स्थिति में आ गई है। जो वर्तमान में बीकानेर, ग्वालियर, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ (लो-प्रेशर सिस्टम से होकर), पुरी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम अभी उत्तर-पूर्वी राजस्थान और उससे लगते एरिया पर एक्टिव है।
इन सिस्टम के कारण राजस्थान के दक्षिणी, पूरी छोर में 10 अगस्त और 11 अगस्त को कई स्थानों पर मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। बारिश का ये दौर 13 अगस्त तक चलेगा। 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में मौसम शुष्क होने लगेगा, जबकि 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान के इलाकों में भी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS…
ये खबर भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में नगर निगम ने शुरू की हेरिटेज वॉक: GPS ऑडियो गाइड से पर्यटक जान सकेंगे विरासतों का इतिहास; राजस्थान में पहली बार ऐसी पहल - Udaipur News

राजस्थान-बॉर्डर पर छुपा हुआ तीर्थ, जहां लाखों महिलाओं ने किया था जौहर…

18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पहुंचे उदयपुर, राजस्थान की संस्कृति और विरासत से होंगे रूबरू


