होम›क्राइम›जयपुर में 72वें वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, तेंदुओं की सुरक्षा पर रहेगा खास फोकस
क्राइम

जयपुर में 72वें वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, तेंदुओं की सुरक्षा पर रहेगा खास फोकस

जयपुर में 72वें वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, तेंदुओं की सुरक्षा पर रहेगा खास फोकस वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत विद्यार्थियों को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का भ्रमण करवाया गया Published : October 2, 2026 at 5:12 PM IST |Updated…

ETV Bharat के अनुसार2 अक्टूबर 2026 को 01:05 pm बजे
जयपुर में 72वें वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, तेंदुओं की सुरक्षा पर रहेगा खास फोकस

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में 72वें वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, तेंदुओं की सुरक्षा पर रहेगा खास फोकस

वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत विद्यार्थियों को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का भ्रमण करवाया गया

Published : October 2, 2026 at 5:12 PM IST

|Updated : October 2, 2026 at 6:07 PM IST

जयपुर: प्रदेशभर में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक 72वां वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है. शुक्रवार को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में वन्यजीव सप्ताह-2026 का आगाज हुआ. पहले दिन वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गतिविधियां आयोजित की गईं. स्कूली छात्र-छात्राओं ने पार्क का भ्रमण कर वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की. वन विभाग की टीम ने बच्चों को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्व को समझाया. वहीं, नाहरगढ़, झालाना और आमागढ़ सहित अन्य वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ वन-पर्यावरण का संदेश दिया गया. इस बार वन्यजीव सप्ताह में मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व और तेंदुआ संरक्षण पर विशेष फोकस रखा गया है.

डीएफओ बोले- संरक्षण के प्रति जागरूकता ही असली सुरक्षा: डीएफओ आशीष व्यास ने बताया- वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जैव विविधता के प्रति आमजन व विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन संरक्षक रामकरण खेरवा, उप वन संरक्षक जयपुर उत्तर मनफूल विश्नोई सहित वन विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. पहले दिन जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं और स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण का संदेश दिया गया. प्रतिभागियों व विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ वन क्षेत्र को स्वच्छ रखने और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास के संरक्षण का संकल्प लिया.

तेंदुआ संरक्षण पर रहेगा विशेष फोकस: वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत विद्यार्थियों को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का भ्रमण करवाया गया. भ्रमण के दौरान उन्हें वन्यजीवों की विभिन्न प्रजातियों, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. वन विभाग का प्रयास है कि विद्यार्थियों और युवाओं को प्रकृति से जोड़कर उनमें वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित की जाए. सप्ताहभर जयपुर चिड़ियाघर, नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, नाहरगढ़ अभयारण्य और झालाना-आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व में जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और हैबिटेट एनरिचमेंट गतिविधियां आयोजित होंगी. इस बार मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व और तेंदुआ संरक्षण पर विशेष फोकस रहेगा.

वन्यजीव सप्ताह में विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश: एसीएफ जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, आमागढ़ और झालाना सहित अन्य वन क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया.वन्यजीव सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस दौरान नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क और जयपुर चिड़ियाघर में विद्यार्थियों का प्रवेश निशुल्क रहेगा.

हाथी सजावट और फोटोग्राफी रहेगी आकर्षण: एसीएफ जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- वन्यजीव सप्ताह के दौरान निबंध, प्रश्नोत्तरी, वन्यजीव चित्र पहचान, स्वच्छता अभियान और लघु फिल्म सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. विद्यार्थियों और युवाओं के लिए हाथी सजावट, वन्यजीव फोटोग्राफी और लोगो डिजाइन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रहेंगी. इसके अलावा चित्रकला, वॉल पेंटिंग, फेस पेंटिंग, रंगोली, भाषण, पोस्टर मेकिंग और क्ले मॉडलिंग जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी, जिनके जरिए बच्चे वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व पर अपनी रचनात्मक सोच प्रस्तुत कर सकेंगे.

समापन पर विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार: वन्यजीव सप्ताह के दौरान 2 से 8 अक्टूबर तक स्कूली बच्चों के लिए निबंध, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता और लघु नाटक का आयोजन होगा. नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में शैक्षिक भ्रमण के दौरान पक्षियों और पर्यावरण की जानकारी दी जाएगी, साथ ही रेस्क्यू संबंधी जानकारी और वन्यजीव संरक्षण पर लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी. 8 अक्टूबर को समापन समारोह में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा.

पढ़ें: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क: टाइगर और लायन सफारी अग्रिम आदेश तक बंद, हमलावर टाइगर शिवाजी क्वारंटाइन

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें