होम›क्राइम›राजस्थान में नशा तस्करों पर कड़ा शिकंजा, 73 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति सीज
क्राइम

राजस्थान में नशा तस्करों पर कड़ा शिकंजा, 73 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति सीज

राजस्थान में नशा तस्करों पर कड़ा शिकंजा, 73 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति सीज पुलिस ने नशा माफियाओं के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रदेश भर में तस्करों की अवैध संपत्तियां सीज की हैं. Publishe…

ETV Bharat के अनुसार12 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
राजस्थान में नशा तस्करों पर कड़ा शिकंजा, 73 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति सीज

सौजन्य से:- ETV Bharat

राजस्थान में नशा तस्करों पर कड़ा शिकंजा, 73 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति सीज

पुलिस ने नशा माफियाओं के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रदेश भर में तस्करों की अवैध संपत्तियां सीज की हैं.

Published : September 12, 2026 at 10:46 PM IST

जयपुर. राजस्थान पुलिस ने नशा तस्करों की आर्थिक रीढ़ तोड़ने के लिए प्रदेश में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. राज्य में 73.64 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां कुर्क और सीज की गई हैं. डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के कड़े निर्देशों पर प्रदेश भर के कुख्यात अपराधियों और नशा माफियाओं के खिलाफ यह ऐतिहासिक कार्रवाई की गई है. इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ (सफेमा) के तहत तस्करों द्वारा अवैध कमाई से खड़ी की गई कुल 73 करोड़ 64 लाख 64 हजार 948 रुपये की चल-अचल संपत्तियों को फ्रीज और सीज करने में सफलता हासिल की है.

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के मुताबिक, नशे के काले कारोबार को जड़ से उखाड़ने के लिए तस्करों के वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रदेश भर में आदतन तस्करों के खिलाफ कुल 63 इस्तगासे तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को भेजे गए थे. पुलिस मुख्यालय की निरंतर मॉनिटरिंग से इनमें से 38 इस्तगासों पर कुर्की और जब्ती के अंतिम आदेश स्वीकृत हो चुके हैं, जबकि 25 मामलों में विधिक प्रक्रिया अंतिम चरण में है. ANTF के आईजी विकास कुमार ने बताया कि धारा 68-एफ के तहत मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित संदिग्ध मकान, निर्माणाधीन दुकानें, कृषि भूमि, आवासीय भूखंड, कार, पिकअप, ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल जैसी संपत्तियों पर कड़ा शिकंजा कसा गया है.

इसे भी पढ़ें- ऑपरेशन वज्र प्रहार: बारां में नशा तस्करी के आरोपी की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए क्या-क्या सीज किया

जिलावार कार्रवाई का विवरण:

- चित्तौड़गढ़ (20.35 करोड़ रुपये): गंगरार निवासी तस्कर राहुल बंजारा की 18,79,83,324 रुपये की संपत्ति सहित कमलेश गुर्जर (46,44,876 रुपये), बाल किशन धाकड़ (46,23,558 रुपये), रामेश्वर लाल अहीर (29,58,481 रुपये), मोहम्मद उस्मान (28,00,000 रुपये), रतनलाल जाट (22,79,767 रुपये) और सुरेश चंद्र जाट (12,30,778 रुपये) की संपत्तियों की कुर्की स्वीकृत की जा चुकी है.

- बारां (18.48 करोड़ रुपये): राजाराम मीणा व रामगोपाल (5,83,00,000 रुपये), दिनेश मीणा व सुरेंद्र (5,83,00,000 रुपये), किशोर कुमार (5,82,00,000 रुपये), बीरमचंद (60,26,526 रुपये) und विशाल सांसी व बल्लू सांसी (40,30,000 रुपये) की संपत्तियां सीज की गई हैं.

- झालावाड़ (12.65 करोड़ रुपये): यहां 9 अपराधियों की संपत्तियां जब्त की गई हैं. इनमें मुख्य रूप से बबलू तंवर (5,59,07,389 रुपये), नरेंद्र सिंह (1,81,80,882 रुपये), मोहन लाल तंवर (1,13,97,482 रुपये), सुगनचंद तंवर (1,02,59,184 रुपये), गनी मोहम्मद (86,16,440 रुपये), पांचूलाल मीणा (70,94,487 रुपये), दिनेश सिंह (66,41,424 रुपये), प्रभूलाल तंवर (45,45,063 रुपये) और रामलाल तंवर (14,64,740 रुपये) शामिल हैं.

- प्रतापगढ़ (8.24 करोड़ रुपये): यहां शाहजेब उर्फ बल्ला का नवनिर्मित मकान, पोल्ट्री फार्म व गाड़ियां (2,10,00,000 रुपये), भुरालाल लबाना (1,65,00,000 रुपये), शेफुल्ला शेख (1,55,00,000 रुपये), असद इकबाल (75,00,000 रुपये), नारायण मीणा (70,00,000 रुपये), अकबर खान (50,00,000 रुपये), शाहरुख खान (43,31,365 रुपये), दिलावर खान (31,18,707 रुपये) और नऊम खान (20,00,000 रुपये) की संपत्तियां कुर्क की गई हैं.

- नागौर, जोधपुर व हनुमानगढ़ (3.05 करोड़ रुपये): नागौर के भोपालराम विश्नोई की 1,14,09,908 रुपये की संपत्ति, जोधपुर ग्रामीण के अनिल विश्नोई की 26 बीघा जमीन व दो वाहन (1,10,00,000 रुपये) और हनुमानगढ़ के स्वराज उर्फ शिवराज की 81,61,400 रुपये की संपत्ति सीज हुई है.

- अन्य जिले: जालौर में धोलाराम उर्फ धरिंद्र कुमार (37,73,124 रुपये) व राकेश कुमार विश्नोई (13,09,800 रुपये), उदयपुर में विपिन गिरी गोस्वामी (26,00,000 रुपये), भीलवाड़ा में लाभचंद उर्फ लाभू धाकड़ की भूमि व ट्रैक्टर (50,00,000 रुपये) और जोधपुर पूर्व में रमेश विश्नोई की स्कॉर्पियो गाड़ी (15,00,000 रुपये) कुर्क की गई है.

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा न जाए. उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे अपने आस-पास के अवैध कारोबार की सूचना बेझिझक पुलिस को दें. आईजी विकास कुमार ने बताया कि एएनटीएफ तस्करों की कुंडली खंगालकर सूची जिला एसपी को सौंप रही है. इसके साथ ही प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रत्येक जिले के एसपी कार्यालय में एक विशेष शाखा का गठन किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- 'थार गर्ल' के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण किया ध्वस्त

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें