राजस्थान के सरकारी हॉस्पिटलों में बदलेगा ओपीडी समय: सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक देखेंगे डॉक्टर; 1 अक्टूबर से होगा बदलाव - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Government Hospital OPD Timing Change | New Schedule From October राजस्थान के सरकारी हॉस्पिटलों में बदलेगा ओपीडी समय:सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक देखेंगे डॉक्टर; 1 अक्टूब…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Government Hospital OPD Timing Change | New Schedule From October
राजस्थान के सरकारी हॉस्पिटलों में बदलेगा ओपीडी समय:सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक देखेंगे डॉक्टर; 1 अक्टूबर से होगा बदलाव
- कॉपी लिंक
जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल समेत प्रदेश के तमाम सरकारी हॉस्पिटल (पीएचसी, सीएचसी, उप जिला हॉस्पिटल, जिला हॉस्पिटल, सैटेलाइट) में 1 अक्टूबर से ओपीडी के समय में बदलाव होगा। आगामी विंटर सीजन (सर्दियों का मौसम) के चलते अब ओपीडी सुबह 8 बजे के बजाए सुबह 9 बजे से शुरू होगी। ये व्यवस्था अगले साल 31 मार्च तक रहेगी।
एसएमएस हॉस्पिटल में वर्तमान में ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। अब 1 अक्टूबर से ओपीडी समय सुबह 9 से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक होगा। राजकीय अवकाश पर ओपीडी का समय पहले की तरह यथावत रहेगा, जो सुबह 9 से 11 बजे तक संचालित होगा। मरीजों के लिए यहां ओपीडी में रजिस्ट्रेशन सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा।
पीएचसी-सीएचसी में भी होगा बदलाव
हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से प्रदेश के तमाम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC), उप जिला हॉस्पिटल, जिला हॉस्पिटल और सेटेलाइट हॉस्पिटल में भी 1 अक्टूबर से ओपीडी समय में बदलाव किया है। इन सभी सेंटरों पर ओपीडी समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
- राजस्थान एक्सप्लेनरकंप्यूटर से भी तेज दिमाग,20 की उम्र में 10 विश्व-रिकॉर्ड: राजस्थान की वंशिका ने चुटकियों में प्रॉब्लम सॉल्व की; सीएम और भाजपा अध्यक्ष भी चौंके
- राजस्थान में 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं: अब नवंबर से फरवरी तक होंगे एग्जाम, 50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट हो सकते हैं शामिल
- जयपुर में छोटे ने की बड़े भाई की हत्या: मंदिर जाते समय चाकू से हमला किया; 11 महीने पहले ही अमेरिका से आया था आरोपी
- RCA चुनाव- वोटिंग हुई, रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: 3 वोटर ने नहीं दिए वोट; धनंजय का आरोप-जिनका क्रिकेट से मतलब नहीं, उन्हें कैसे मिली एंट्री
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


