90 लाख के सोने-नकदी की चोरी में खेकड़ा पहुंची राजस्थान पुलिस
90 लाख के सोने-नकदी की चोरी में खेकड़ा पहुंची राजस्थान पुलिस राजस्थान के भीलवाड़ा में खेकड़ा निवासी दो-तीन युवकों पर सोना और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। ज्वेलर्स ने करीब 90 लाख रुपये का सामान चुराने की सूचना पुलि…

सौजन्य से:- Hindustan
90 लाख के सोने-नकदी की चोरी में खेकड़ा पहुंची राजस्थान पुलिस
राजस्थान के भीलवाड़ा में खेकड़ा निवासी दो-तीन युवकों पर सोना और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। ज्वेलर्स ने करीब 90 लाख रुपये का सामान चुराने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद भीलवाड़ा पुलिस जांच कर रही है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
खेकड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में ज्वेलर्स के यहां काम करने वाले खेकड़ा निवासी दो-तीन युवकों पर करीब 90 लाख रुपये कीमत का सोना और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। ज्वेलर्स की सूचना पर भीलवाड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में खेकड़ा में दबिश भी दी, लेकिन अभी किसी आरोपी के हाथ नहीं लगने की जानकारी है। बताया गया कि खेकड़ा क्षेत्र के रहने वाले दो-तीन युवक भीलवाड़ा में एक ज्वेलर्स के यहां काम करते थे। आरोप है कि मौका पाकर युवक ज्वेलर्स के यहां से बड़ी मात्रा में सोना और नकदी लेकर फरार हो गए।
ज्वेलर्स ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद भीलवाड़ा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान आरोपियों का संबंध खेकड़ा से सामने आने पर राजस्थान पुलिस ने यहां पहुंचकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


