रजस्थानी शराब तस्कर को 914 लीटर अंग्रेजी शराब के तस्करी में गिरफ्तार, उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत
कटेया थाने में पुलिस ने 914.88 लीटर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की और बारमेर जिले के राजाराम उर्फ राजेश जाट को गिरफ्तार किया। आरोपी पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gopalganj
- Katiya
- Kateya Liquor Smuggling | Rajasthan Smuggler Arrested With Alcohol Consignment
कटेया में 914 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त:राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, यूपी सीमा से लाई जा रही थी खेप
- कॉपी लिंक
कटेया थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार शाम 914.880 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब उत्तर प्रदेश की सीमा से एक पिकअप में छिपाकर लाई जा रही थी। पुलिस ने इस दौरान राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान बाड़मेर जिले के निवासी राजाराम उर्फ राजेश जाट के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की, जिसमें बताया गया था कि भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है।
थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने जानकारी दी कि सूचना मिलने के बाद चेकपोस्ट सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस जांच दल सक्रिय कर दिए गए थे। इसी क्रम में, नंदपट्टी गांव के समीप एक सफेद रंग की पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की।
हालांकि, पहले से सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांड की कुल 914.880 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त पिकअप को भी जब्त कर लिया।
पूछताछ के बाद आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


