जयपुर से रामेश्वरम के लिए भारत गौरव ट्रेन रवाना: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दिखाई हरी झंडी, निशुल्क तीर्थ यात्रा पर गए 970 वरिष्ठ नागरिक - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur: Diya Kumari Flags Off Bharat Gaurav Train To Rameswaram जयपुर से रामेश्वरम के लिए भारत गौरव ट्रेन रवाना:डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दिखाई हरी झंडी, निशुल्क तीर्थ यात्रा…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur: Diya Kumari Flags Off Bharat Gaurav Train To Rameswaram
जयपुर से रामेश्वरम के लिए भारत गौरव ट्रेन रवाना:डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दिखाई हरी झंडी, निशुल्क तीर्थ यात्रा पर गए 970 वरिष्ठ नागरिक
- कॉपी लिंक
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को जयपुर के ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन से वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026-27 के तहत वातानुकूलित राजस्थान वाहिनी भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रामेश्वरम के लिए रवाना किया।
इस ट्रेन से जयपुर संभाग के 970 वरिष्ठ नागरिक निशुल्क तीर्थयात्रा पर गए हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने यात्रियों से मुलाकात कर उनकी सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों की आस्था, सम्मान और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के जरिए बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने का अवसर मिल रहा है।
30 कर्मचारियों का दल भी साथ गया
इस विशेष ट्रेन से जयपुर संभाग के 970 वरिष्ठ नागरिक रामेश्वरम और मदुरई की यात्रा करेंगे। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए ट्रेन में 30 अधिकारियों और कर्मचारियों का दल भी साथ रवाना हुआ है। इस तरह कुल 1000 लोग इस यात्रा का हिस्सा बने हैं। इनमें दौसा के 528, खैरथल-तिजारा के 316 और जयपुर जिले के 126 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।
8 दिन की रहेगी यात्रा
यात्रा के दौरान श्रद्धालु रामेश्वरम में भगवान रामनाथस्वामी मंदिर और मदुरई में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करेंगे। पूरी यात्रा 8 दिन की रहेगी, जिसके बाद ट्रेन जयपुर लौटेगी।
देवस्थान मंत्री भी रहे मौजूद
इस दौरान देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त रतनलाल योगी और महेंद्र देवतवाल, आईआरसीटीसी के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
- बैंक में महिला के बैग से 50 हजार रुपए चोरी: 2 महिलाओं ने बैग को चीरा लगाकर की वारदात, CCTV फुटेज में आई नजर
- जयपुर में बैंक में डकैती की योजना बनाने वाला गिरफ्तार: तीन साल से फरार चल रहा था बदमाश, 6 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी पुलिस
- कांग्रेस ने दूदू पालिका के दो वार्डों में पदाधिकारी नियुक्त: संगठन सृजन अभियान के तहत श्रीराम जाट और मोइनुदीन को जिम्मेदारी मिली
- राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, 5 डिग्री गिरा पारा: अलवर सहित कई जिलों में 2 इंच से ज्यादा बरसात; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

विधायक रविन्द्र भाटी उदयपुर कोर्ट से बरी: कोविड काल में छात्रों के समर्थन में किया था आंदोलन, राजकार्य में बाधा का मुकदमा हुआ था दर्ज - Udaipur News

'अशोक गहलोत ही आलाकमान' राजस्थान के पूर्व CM के समर्थन में फिर बोले शांति धारीवाल के मन में क्या?

अशोक नगर चोरीकांड में बड़ा मोड़, मास्टरमाइंड इरफान की कुंडली खंगालने रांची पहुंची राजस्थान पुलिस - ranchi jaipur theft rajasthan police hunts mastermind irfan


