जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने अभय कमांड का किया दौरा : 990 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी, ट्रैफिक नियमों पर सख्ती
जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने अभय कमांड का किया दौरा : 990 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी, ट्रैफिक नियमों पर सख्ती अभय कमांड से सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी की जा रही है, जिससे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है. Pu…

सौजन्य से:- etvbharat.com
जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने अभय कमांड का किया दौरा : 990 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी, ट्रैफिक नियमों पर सख्ती
अभय कमांड से सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी की जा रही है, जिससे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है.
Published : August 5, 2026 at 8:44 PM IST
जोधपुर: तेजी से बढ़ते जोधपुर शहर की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में तकनीक का साथ काफी कारगर साबित हो रहा है. इसमें खास तौर पर अभय कमांड में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस के सबसे बड़े सहयोगी बन रहे हैं. जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में कमांड के एक हजार कैमरे चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं. इन कैमरों की डेडिकेटेड टीम 24 घंटे मॉनिटरिंग करती है, जिसकी पैनी नजर से कई बड़े आपराधिक मामले सुलझाए जा चुके हैं.
बुधवार को पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने अभय कमांड का दौरा किया. उन्होंने बताया कि तकनीक का उपयोग पुलिस के लिए बेहद फायदेमंद है. अभय कमांड से सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी की जा रही है, जिससे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है. उन्होंने कहा कि लगातार बदलती तकनीक और नए एप्लिकेशनों का उपयोग अपराध से पहले और बाद में किया जा रहा है. इसके अलावा, कमांड से आम शिकायतों का भी समाधान किया जा रहा है.
पढ़ें: कैब App में अब SOS बटन, एक लाख वाहनों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ा, तत्काल मिलेगी पुलिस की मदद
ट्रैफिक नियंत्रण में अहम भूमिका: कमिश्नर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से यातायात व्यवस्था बनाने में काफी मदद मिल रही है. रेड लाइट क्रॉस करने वालों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान कर सीधे चालान किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के प्वाइंट भी जल्द बदले जाएंगे.
एक हजार कैमरों से मॉनिटरिंग : एडीसीपी प्रेम धंदे ने बताया कि कमांड कंट्रोल रूम से 990 कैमरों की मॉनिटरिंग की जाती है, जिनमें 194 PTZ कैमरे हैं. गलियों, मोहल्लों और सड़कों पर निगरानी के लिए 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात हैं. इन कैमरों के माध्यम से ट्रैफिक व्यवस्था भी बड़ी हद तक संभाली जा रही है.
यह भी पढ़ें:कैब में लगवाए डैशकैम, पैनिक बटन को पुलिस के राजकॉप ऐप से जोड़ा जाएगा
बाहर ऑफलाइन कैमरे, थानों में 400 से ज्यादा : शहर के बाहर पुलिस नाकों पर ऑफलाइन बड़े कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें फाइबर पहुंचने पर ऑनलाइन कर दिया जाएगा. थानों में 460 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. कमांड कैमरों की पहुंच अब थानाधिकारियों को भी दे दी गई है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


