राजस्थान हाईकोर्ट में टकराव बढ़ा: जोधपुर की दोनों बार एसोसिएशन भी कार्य बहिष्कार पर, ACJ को हटाने की मांग
राजस्थान हाईकोर्ट में टकराव बढ़ा: जोधपुर की दोनों बार एसोसिएशन भी कार्य बहिष्कार पर, ACJ को हटाने की मांग राजस्थान हाईकोर्ट विवाद में जोधपुर की दोनों बार एसोसिएशन ने रविवार तक कार्य बहिष्कार का ऐलान किया। अधिवक्ताओं का ए…

सौजन्य से:- Amar Ujala
राजस्थान हाईकोर्ट में टकराव बढ़ा: जोधपुर की दोनों बार एसोसिएशन भी कार्य बहिष्कार पर, ACJ को हटाने की मांग
राजस्थान हाईकोर्ट विवाद में जोधपुर की दोनों बार एसोसिएशन ने रविवार तक कार्य बहिष्कार का ऐलान किया। अधिवक्ताओं का एक वर्ग कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को हटाने की मांग पर अड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान हाईकोर्ट में बार और न्यायिक प्रशासन के बीच चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। जयपुर में अधिवक्ताओं के विरोध के बाद जोधपुर की दोनों प्रमुख बार एसोसिएशनों ने भी कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में न्यायिक कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बन गई है।
जोधपुर में बार एसोसिएशनों की जनरल हाउस बैठक में आगामी रविवार तक हाईकोर्ट की सभी अदालतों में कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे। रविवार को प्रस्तावित जनरल हाउस की बैठक में आगे की रणनीति पर फैसला किया जाएगा।
दोनों बार एसोसिएशन एक साथ आईं
राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन, जोधपुर के अध्यक्ष दिलीप सिंह उदावत ने कहा कि बार एसोसिएशन ने फिलहाल कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सदस्यों से लगातार चर्चा की जा रही है और आगे आंदोलन की अवधि को लेकर भी विचार-विमर्श चल रहा है।
वहीं राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी ने भी रविवार को जनरल हाउस की बैठक तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की घोषणा की है।
बार पदाधिकारियों के मुताबिक अधिवक्ताओं में मामले को लेकर काफी आक्रोश है। एसोसिएशन के महासचिव विजय चौधरी ने कहा कि यदि समय रहते स्थिति को नहीं संभाला गया तो विवाद और बढ़ सकता है।
यह भी पढें- जयपुर निकाय चुनाव 2026: बीजेपी ने मैदान में उतारे प्रत्याशी, चेक करें आपके वार्ड से कौन लड़ रहा चुनाव
ACJ को हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता
विवाद के केंद्र में राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को पद से हटाने की मांग भी बनी हुई है। अधिवक्ताओं के एक वर्ग का कहना है कि जब तक ACJ को हटाने की मांग पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रखा जाना चाहिए।
इस मांग को लेकर जयपुर के बाद अब जोधपुर में भी विरोध तेज होने से विवाद का दायरा बढ़ गया है।
रविवार की बैठक में तय होगी अगली रणनीति
जोधपुर में फिलहाल रविवार तक कार्य बहिष्कार का फैसला किया गया है। इसके बाद जनरल हाउस की बैठक में आंदोलन की दिशा तय की जाएगी। बैठक में कार्य बहिष्कार समाप्त करने, इसे आगे बढ़ाने या आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाने पर निर्णय हो सकता है। इस बीच जयपुर पीठ में भी अधिवक्ताओं के विरोध का असर न्यायिक कामकाज पर पड़ने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिन राजस्थान हाईकोर्ट के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। बार और न्यायिक प्रशासन के बीच बढ़ते गतिरोध के बीच अब नजर इस बात पर है कि रविवार की जनरल हाउस बैठक के बाद अधिवक्ता आंदोलन को खत्म करने की दिशा में जाते हैं या कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को हटाने की मांग को लेकर इसे और तेज करते हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


