आगरा जयपुर हाईवे पर हादसा, अनियंत्रित रोडवेज बस ट्रक से टकराई, नौ यात्री घायल...चालक की लापरवाही आई सामने - agra jaipur highway rajasthan roadways bus collided truck mahuar
आगरा जयपुर हाईवे पर हादसा, अनियंत्रित रोडवेज बस ट्रक से टकराई, नौ यात्री घायल...चालक की लापरवाही आई सामने आगरा-जयपुर हाईवे पर किरावली के पास राजस्थान रोडवेज की बस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें नौ यात्री गंभी…

सौजन्य से:- Jagran
आगरा जयपुर हाईवे पर हादसा, अनियंत्रित रोडवेज बस ट्रक से टकराई, नौ यात्री घायल...चालक की लापरवाही आई सामने
आगरा-जयपुर हाईवे पर किरावली के पास राजस्थान रोडवेज की बस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और लगभग 50 को मा ...और पढ़ें
HighLights
- हादसे में नौ यात्री गंभीर, पचास को मामूली चोटें।
- चालक की लापरवाही और तेज गति बनी हादसे की वजह।
संवाद सूत्र, मिढ़ाकुर (आगरा)। आगरा जयपुर हाईवेे पर थाना किरावली क्षेत्र में महुअर के पास बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया। किरावली की तरफ से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि लगभग 50 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और अन्य यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए घायलों को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। बस में सवार एक यात्री ने बताया कि यह हादसा बस चालक की लापरवाही और अत्यधिक तेज गति के कारण हुआ।
यात्री के अनुसार, ट्रक सामान्य गति से चल रहा था, तभी बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे ट्रक से जा टकराई। बस में करीब 50 लोग सवार थे। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किरावली ले जाया गया, जहां डाक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया। है।
घायलों में भरतपुर निवासी अभिमन्यु, शिखा और सुनील कुमार, डींग के सिनसिनी निवासी विजय, बहराइच निवासी राहुल प्रजापति, धर्मप्रकाश, नितिन कुमार और विजय तथा भरतपुर निवासी आशीष कुमार शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

विश्व हिंदू परिषद में बड़ा फेरबदल, नए अधिकारियों की जिम्मेदारी का सारांश

कोटा: जब रूठते हैं इंद्रदेव, तब सड़क खोदकर की जाती है 'गड़े भेरूजी' की पूजा, फिर होती है झमाझम बारिश

राजस्थान में मानसून की वापसी की संभावना: 24 जिलों में 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट


