होमधर्म-आस्थाविश्व हिंदू परिषद में बड़ा फेरबदल, नए अधिकारियों की जिम्मेदारी का सारांश
धर्म-आस्था

विश्व हिंदू परिषद में बड़ा फेरबदल, नए अधिकारियों की जिम्मेदारी का सारांश

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने देशभर में बड़ा सांगठनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।

Dainik Bhaskar के अनुसार21 जुलाई 2026 को 06:20 am बजे
विश्व हिंदू परिषद में बड़ा फेरबदल, नए अधिकारियों की जिम्मेदारी का सारांश

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Major Reshuffle In VHP; Rajaram Given Charge Of MP Chhattisgarh; Subhadra Jaipur State President

VHP में बड़ा फेरबदल; राजाराम को एमपी-छत्तीसगढ़ का जिम्मा; सुभद्र जयपुर प्रांत अध्यक्ष

- कॉपी लिंक

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने देशभर में बड़ा सांगठनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। दिल्ली में आयोजित विहिप की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसकी घोषणा की गई। फेरबदल के तहत राजस्थान के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम को मध्य क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वे दोनों राज्यों में संगठन विस्तार, स्थानीय कार्यप्रणाली और आगामी अभियानों का दायित्व संभालेंगे। राजाराम के स्थानांतरण के बाद राजस्थान में भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

- राम मंदिर निधि समर्पण अभियान: राजस्थान में अभियान के संचालन में प्रमुख भूमिका निभाई।

- धर्मांतरण कानून: सीएम भजनलाल शर्मा से मिलकर धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून की मांग।

- घर वापसी अभियान: दक्षिण राजस्थान के जनजातीय क्षेत्रों में अभियान चलाया।

- संगठन विस्तार: जयपुर, जोधपुर और चित्तौड़गढ़ प्रांतों में पुनर्गठन कर महिलाओं को संगठन से जोड़ा।

आनंद जयपुर क्षेत्र संगठन मंत्री बनाए गए

आनंद को पटना क्षेत्र से लाकर जयपुर क्षेत्र संगठन मंत्री बनाया गया है। वहीं सुभद्र पापड़ीवाल को विश्व हिंदू परिषद जयपुर प्रांत अध्यक्ष नियुक्त किया है। सुभद्र पापड़ीवाल इससे पहले विहिप के जयपुर प्रांत उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे उद्यमी पृष्ठभूमि से आते हैं, विभिन्न औद्योगिक संगठनों से जुड़े हैं तथा सीतापुरा और युकोरी के संस्थापक संरक्षक भी हैं। सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल विहिप की राष्ट्रव्यापी संगठनात्मक रणनीति का हिस्सा है। इसके तहत अनुभवी संगठन मंत्रियों को नए क्षेत्रों की जिम्मेदारी देकर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें