राजस्थान निकाय चुनाव में जीत से AIMIM उत्साहित, अजमेर में पार्षदों की जीत पर जानें क्या कहा
राजस्थान निकाय चुनाव में जीत से AIMIM उत्साहित, अजमेर में पार्षदों की जीत पर जानें क्या कहा AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक वारिस पठान रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। अजमेर पहुंचने के बाद उन्होंने ख…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान निकाय चुनाव में जीत से AIMIM उत्साहित, अजमेर में पार्षदों की जीत पर जानें क्या कहा
AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक वारिस पठान रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। अजमेर पहुंचने के बाद उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जियारत की और मखमली चादर पेश कर अकीदत के फूल चढ़ाए। इस दौरान उन्होंने देश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। वारिस पठान के साथ हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में राजस्थान से AIMIM के निर्वाचित दोनों पार्षद और पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। दरगाह पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वारिस पठान ने दरगाह परिसर में अकीदत के साथ जियारत कर ख्वाजा साहब की चौखट पर देश और प्रदेश में खुशहाली की दुआ की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और राजस्थान में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। वारिस पठान की अजमेर यात्रा को लेकर AIMIM कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


