Ajmer Nagar Nigam Mayor Result:अजमेर में BJP ने किया सबसे बड़ा खेल, जीतकर भी हार गई कांग्रेस, अनामिका शर्मा जीतीं
Ajmer Nagar nigam chairman winner list: अजमेर नगर निगम के नए महापौर (मेयर) के साथ-साथ जिले की 2 नगर परिषदों (किशनगढ़ और ब्यावर) तथा 6 नगर पालिकाओं (पुष्कर, केकड़ी, सरवाड़, बिजयनगर, नसीराबाद और रूपनगढ़) में सभापति पद को ल…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Ajmer Nagar nigam chairman winner list: अजमेर नगर निगम के नए महापौर (मेयर) के साथ-साथ जिले की 2 नगर परिषदों (किशनगढ़ और ब्यावर) तथा 6 नगर पालिकाओं (पुष्कर, केकड़ी, सरवाड़, बिजयनगर, नसीराबाद और रूपनगढ़) में सभापति पद को लेकर फैसला हो गया है।
अजमेर: राजस्थान के अजमेर नगर निगम में भी मेयर को लेकर फैसला हो गया है। यहां बीजेपी की अनामिका शर्मा जीती। अजमेर नगर निगम के नए महापौर (मेयर) के साथ-साथ जिले की 2 नगर परिषदों (किशनगढ़ और ब्यावर) तथा 6 नगर पालिकाओं (पुष्कर, केकड़ी, सरवाड़, बिजयनगर, नसीराबाद और रूपनगढ़) में सभापति पद के लिए हुए मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मतगणना के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
अनामिका शर्मा ने 43 वोट से जीती
अजमेर में नगर निगम में मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा ने 43 वोट हासिल कर मेयर पद पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल को 37 वोट मिले। इस तरह अनामिका शर्मा ने 6 वोट के अंतर से जीत हासिल करते हुए अजमेर नगर निगम की नई मेयर बनने का गौरव हासिल किया।
अजमेर नगर निगम में थे 80 वार्ड
80 सदस्यीय नगर निगम में बहुमत के लिए 41 वोट जरूरी थे। चुनाव से पहले नगर निगम में भाजपा के 32, कांग्रेस के 37 और 11 निर्दलीय पार्षद थे। ऐसे में मेयर पद की जीत के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर निर्दलीय पार्षदों पर थी। चुनाव परिणाम ने स्पष्ट कर दिया कि निर्दलीय पार्षदों का समर्थन भाजपा के पक्ष में गया। 43 वोट मिलने के साथ भाजपा ने अजमेर नगर निगम में अपना बोर्ड बनाने के लिए जरूरी बहुमत हासिल कर लिया। वहीं कांग्रेस 37 वोटों तक ही सीमित रह गई।
बीजेपी में जश्न का माहौल
भाजपा की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा की इस जीत के साथ अनामिका शर्मा अब अजमेर नगर निगम की मेयर होंगी। भाजपा ने इस चुनाव के जरिए नगर निगम में अपना बोर्ड कायम रखने में सफलता हासिल की है।
जानिए कैसे बीजेपी के पक्ष में गया फैसला
भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस की ओर से किए गए दावे और वादे खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले ही 11 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा किया था और चुनाव परिणाम ने उस दावे को सही साबित कर दिया। मेयर चुनाव के परिणाम के साथ अब अजमेर नगर निगम में भाजपा के नेतृत्व में नई नगर सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।
अजमेर में मेयर और निकायों के सभापति का रिजल्ट
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


