होमक्राइमनशीला प्रसाद खिलाकर बेहोश किया, न्यूड फोटो खींचकर धमकाया: घर में दो दिन तक बंधक बनाकर रेप, फिर जयपुर ले जाकर भी दी धमकी - Ajmer News
क्राइम

नशीला प्रसाद खिलाकर बेहोश किया, न्यूड फोटो खींचकर धमकाया: घर में दो दिन तक बंधक बनाकर रेप, फिर जयपुर ले जाकर भी दी धमकी - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Rape Case: Girl Kidnapped, Drugged And Blackmailed By Accused नशीला प्रसाद खिलाकर बेहोश किया, न्यूड फोटो खींचकर धमकाया:घर में दो दिन तक बंधक बनाकर रेप, फिर जयपुर ले जाकर भ…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 अगस्त 2026 को 02:55 am बजे
नशीला प्रसाद खिलाकर बेहोश किया, न्यूड फोटो खींचकर धमकाया:  घर में दो दिन तक बंधक बनाकर रेप, फिर जयपुर ले जाकर भी दी धमकी - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Rape Case: Girl Kidnapped, Drugged And Blackmailed By Accused

नशीला प्रसाद खिलाकर बेहोश किया, न्यूड फोटो खींचकर धमकाया:घर में दो दिन तक बंधक बनाकर रेप, फिर जयपुर ले जाकर भी दी धमकी

- कॉपी लिंक

अजमेर में युवती ने चार लोगों पर प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने, नग्न अवस्था में फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देने और बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसे करीब दो दिन तक अपने कब्जे में रखा। इसके बाद उसे

पीड़ित के अनुसार, घटना अक्टूबर 2025 की शाम की है। युवती घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी अपने तीन साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। आरोपियों ने युवती से कहा कि वे उसकी मां से मिलने आए हैं और धार्मिक स्थल से प्रसाद लेकर आए हैं। युवती ने उन पर विश्वास करते हुए प्रसाद खा लिया। कुछ देर बाद उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई।

युवती का आरोप है कि करीब दो घंटे बाद जब उसे होश आया तो वह एक गाड़ी में बिना कपड़ों के पड़ी थी। गाड़ी में मौजूद आरोपियों ने उसे धमकाया कि उसकी नग्न फोटो मोबाइल में खींच ली गई हैं और शोर मचाने पर फोटो वायरल कर उसे समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। आरोप है कि इसके बाद उसे डरा-धमकाकर एक आरोपी के घर ले जाया गया।

दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे आरोपी के घर में करीब दो दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी आरोपी उसे जयपुर ले गए। वहां भी उसे धमकाकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप लगाया गया।

पीड़िता के अनुसार, जयपुर में उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और आरोपियों में से एक व्यक्ति उसकी इच्छा के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। साथ ही उसे धमकाया जाता था कि वह अपने परिवार को बताए कि वह अपनी मर्जी से उनके साथ रह रही है। आरोप है कि आरोपी उसके पास खड़े रहकर परिवार से फोन पर बात करवाते थे, जिससे डर के कारण वह वही बात कहती थी जो उसे बताने के लिए कहा जाता था।

मौका मिलते ही भागकर घर पहुंची, मां को बताई पूरी घटना

युवती को एक दिन मौका मिला तो वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने गांव स्थित घर पहुंची। इसके बाद भी उसे और उसके परिवार को धमकियां मिलने का आरोप है। युवती का कहना है कि उसकी नग्न फोटो वायरल करने की धमकी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रही और काफी समय तक परिवार को घटना नहीं बता सकी।

बाद में मां के पूछने और हिम्मत बंधाने पर उसने पूरी घटना मां को बताई। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी शिकायत पेश की गई। वहां से भी कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में परिवाद पेश किया गया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें