अजमेर-मेयर के लिए वोट देकर बीजेपी पार्षद बाड़ेबंदी में गए: बस में निर्दलीय पार्षद भी साथ दिखे; कांग्रेस की दावेदार किरण गढ़वाल के आने पर हुआ था हंगामा - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Municipal Corporation Mayor Election | Voting Today Live Update LIVEअजमेर-मेयर के लिए वोट देकर बीजेपी पार्षद बाड़ेबंदी में गए:बस में निर्दलीय पार्षद भी साथ दिखे; कांग्रेस…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Municipal Corporation Mayor Election | Voting Today Live Update
LIVEअजमेर-मेयर के लिए वोट देकर बीजेपी पार्षद बाड़ेबंदी में गए:बस में निर्दलीय पार्षद भी साथ दिखे; कांग्रेस की दावेदार किरण गढ़वाल के आने पर हुआ था हंगामा
- कॉपी लिंक
अजमेर नगर निगम में मेयर के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। बीजेपी पार्षदों को वोट देने के बाद वापस बाड़ेबंदी में ले जाया गया है। उनके साथ बस में कई निर्दलीय पार्षद भी नजर आए।
वहीं वोटिंग से पहले कांग्रेस दावेदार किरण गढ़वाल के पहुंचने पर बीजेपी ने हंगामा कर दिया था। उनका कहना था कि बीजेपी की पूर्व नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली को बैरिकेड पर गाड़ी से उतार दिया गया था। वहीं किरण गढ़वाल को पूर्व देहात अध्यक्ष के साथ प्रवेश दे दिया गया।
निगम भवन से 500 मीटर दायरे में बैरिकेड लगाकर पुलिस जाब्ता तैनात हैं।
बता दें कि कांग्रेस की किरण गढ़वाल और भाजपा की अनामिका शर्मा मेयर के लिए आमने-सामने हैं। खास बात है कि दोनों ही पार्टियों को अपना बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत हैं।
चुनाव से जुड़े अपडेट
बीजेपी-कांग्रेस को जीतने के लिए निर्दलीयों की जरूरत: निगम के 80 वार्डों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस के 37, भाजपा के 32 और 11 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। बहुमत के लिए 41 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में दोनों प्रमुख दल बहुमत के आंकड़े से दूर हैं। आज होने वाली वोटिंग में 11 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है।
बीजेपी-कांग्रेस ने अपना-अपना बोर्ड बनाने का किया दावा: अजमेर नगर निगम की पूर्व नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बहुमत के लिए आवश्यक संख्या पूरी है।
वहीं दक्षिण से भाजपा विधायक अनिता भदेल ने बीजेपी का बोर्ड बनाने का दावा किया। भदेल ने कहा कि क्रॉस वोटिंग कांग्रेस का कल्चर है, भाजपा का नहीं।
36 साल से भाजपा का बोर्ड:अजमेर निकाय की राजनीति में पिछले साढ़े तीन दशक से भाजपा का दबदबा रहा है। 1990 में तत्कालीन नगर परिषद में भाजपा के रतनलाल यादव सभापति बने थे। इसके बाद 1995 में वीर कुमार, 2000 में अनिता भदेल और 2005 में धर्मेंद्र गहलोत सभापति बने।
2010 में कांग्रेस के कमल बाकोलिया सीधे निर्वाचन प्रक्रिया से मेयर बने, लेकिन उस समय भी बोर्ड में भाजपा का बहुमत था। 2015 में धर्मेंद्र गहलोत मेयर बने और 2021 में भाजपा की ब्रजलता हाड़ा अजमेर नगर निगम की पहली महिला मेयर बनीं।
देखिए-निगम के बाहर की PHOTOS
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


